अमेरिका: अब इंडियाना में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली, 5 जुलाई: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इंडियाना में फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भून दिया। जिसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा।

us

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ये घटना ब्रेइंडियाना के गैरी की है। पुलिस कंट्रोल रूप को ब्लॉक पार्टी में फायरिंग की खबर मिली थी। जिसके बाद मौके पर एक टीम पहुंची, वहां पर 7 लोग घायल मिले, जबकि 3 की मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक हमलावारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

एक दिन पहले भी बड़ी वारदात
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले 4 जुलाई को फ्रीडम डे पर गोलीबारी की बड़ी घटना हुई थी। उस दौरान शिकागो के हाईलैंड के पार्क में एक सिरफिरे ने फायरिंग कर दी। जिसमें 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 24 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी उम्र अभी 22 साल ही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो ने एक इमारत से फायरिंग की, जिस वजह से ज्यादा लोगों की जान गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+