देश को संकट में डालकर दर-दर भटक रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति! अमेरिका ने कहा, नहीं मिलेगा वीजा
अमेरिका ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के वीजा अनुरोध को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गोटबाया श्रीलंका में मचे घमासान के बीच देश छोड़कर अमेरिका जाना चाहते थे।
कोलंबो, 12 जुलाई : गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) ने 2019 में प्रचंड जीत हासिल की थी,लेकिन देश की वर्तमान हालात को देखते हुए उन्होंने अपनी सारी पॉपुलैरिटी को एक ही झटके में गवां दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में राष्ट्रपति गोटाबाया के देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके श्रीलंका छोड़ने की बात कही जा रही है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि, देश को ऐसी खराब स्थिति में छोड़कर वे कहां भटक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है (America rejects Gotabaya visa request)। उन्होंने अमेरिका से वीजा देने के लिए आग्रह किया था।

अमेरिका ने गोटाबाया को वीजा देने से इनकार किया
बता दें कि, अमेरिका ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के वीजा अनुरोध को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गोटबाया श्रीलंका में मचे घमासान के बीच देश छोड़कर अमेरिका जाना चाहते थे। खबर के मुताबिक, गोटबाया राजपक्षे के पास श्रीलंका और अमेरिका की दोहरी नागरिकता थी, लेकिन उन्होंने 2019 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपनी अमेरिका की नागरिकता छोड़ दी थी।

गोटाबाया की लोकप्रियता धूमिल हुई
बता दें कि, श्रीलंका के संविधान में एकल नागरिकता का प्रवाधान है। ऐसे में उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ श्रीलंका का नागरिक होना जरूरी था। इस चुनाव में गोटबाया राजपक्षे प्रचंड बहुमत के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। लेकिन, वर्तमान में वह श्रीलंका के सबसे अलोकप्रिय नेता बन गए हैं। अमेरिका के इस फैसले के पीछे चीन-श्रीलंका संबंधों को भी कारण माना जा रहा है।

अमेरिका ने गोटबाया के वीजा अनुरोध को खारिज किया
हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो स्थित अधिकारी ने कहा कि गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद अमेरिका जाने का अनुरोध किया था। लेकिन, बाइडेन प्रशासन ने गोटबाया के इस मांग को अस्वीकार कर दिया। इस मामले को लेकर कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास ने चुप्पी साध रखी है। श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने सभी पक्षों से सत्ता के शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक परिवर्तन को प्राप्त करने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। हालांकि, गोटबाया के वीजा खारिज होने के पीछे श्रीलंका-अमेरिका संबंधों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

परिवारवाद ने श्रीलंका को बर्बाद किया
बता दें कि, श्रीलंका में राजनीतिक हालात देश में आर्थिक संकट आने के बाद से काफी बिगड़ गए हैं। राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो चुका है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवास को जला दिया गया है। इससे वहां राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। अब इन हालातों में वहां की जनता क्या तय करती है, यह तो समय ही बताएगा।

देश छोड़ने की फिराक में गोटाबाया राजपक्षे
फिलहाल, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागने की फिराक में है और रानिल विक्रमिसंघे इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। उनका घर जल जाने के बाद से वे काफी चिंतित हैं, क्योंकि उनके पास एक ही घर था, जो प्रदर्शनकारियों की नाराजगी का शिकार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications