न्यूरोसर्जन संजय गुप्ता, डोनाल्ड ट्रंप को है दिल से संबंधित बीमारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हार्ट अटैक का खतरा है। ट्रंप की सेहत के बारे में ये खुलासा सीएनएन के मुख्य चिकित्सा संवाददाता और जानें-माने न्यूरोसर्जन डॉ. संजय गुप्ता ने किया है। संजय गुप्ता ने ट्रंप की कोरोनरी कैल्शियम सीटी स्कैन के आधार पर ये बात कही है।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हार्ट अटैक का खतरा है। ट्रंप की सेहत के बारे में ये खुलासा सीएनएन के मुख्य चिकित्सा संवाददाता और जानें-माने न्यूरोसर्जन डॉ. संजय गुप्ता ने किया है। संजय गुप्ता ने ट्रंप की कोरोनरी कैल्शियम सीटी स्कैन के आधार पर ये बात कही है।

डॉ. गुप्ता ने कहा, ट्रंप को है दिल से संबंधित बीमारी
संजय गुप्ता ने कहा है कि ट्रंप का कोरोनरी कैल्शियम स्कोर 133 है जो इशारा करता है कि उन्हें दिल से संबंधित बीमारी है। गुप्ता ने ये भी कहा कि ट्रंप के दिल का स्कैन स्कोर साल 2009 से बढ़ ही रहा है। साल 2009 में ये 34 था और साल 2013 में 98। वहीं साल 2017 में ये बढ़कर 133 पहुंच गया है। गुप्ता ने सचेत किया कि अगर इसे नहीं संभाला गया तो ट्रंप को दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाएगा।

दवाई और लाइफस्टाइल से पाया जा सकता है काबू
हालांकि गुप्ता ने कहा कि दिल से संबंधित बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। अगर ट्रंप कोलेस्ट्रोल को कम करने की दवाई लेते हैं और अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं तो इसपर काबू पाया जा सकता है। न्यूयॉर्क के एक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रेचल बॉन्ड ने कहा कि ट्रंप को कोरोनरी आर्टरी बीमारी है क्योंकि कैल्शियम मौजूद है।

व्हाइट हाउस के फिजिशियन ने बताया था फिट
बॉन्ड ने कहा कि इस उम्र और जेंडर में ये सब आम बात है। अगर ट्रंप की उनकी उम्र के बाकी मर्दों से तुलना की जाए तो केवल 46 प्रतिशत मर्दों का स्कोर उनसे बेहतर है। ट्रंप का हाल ही में व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. रॉनी जैकसन ने पूरा इलाज किया था और उन्हें फिट बताया था। जैकसन ने कहा था कि ट्रंप का दिल उनकी उम्र के हिसाब से एकदम सेहतमंद है।
-
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications