अमेरिका: जब म्यूजियम ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा पेंटिंग तो नहीं मिलेगी, गोल्डन टॉयलेट ही ले जाओ
वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क के गुगेनहाइम म्यूजियम ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को 18 कैरेट सोने से बने हुए एक टॉयलेट देने की पेशकश की है। अमेरिकी न्यूजपेपर वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप वेन गॉग की पेटिंग चाहते थे, लेकिन म्यूजियम ने उन्हें सोने का टॉयलेट देने के लिए कहा है। हालांकि, इस रिपोर्ट में जो कहा गया है उसको लेकर ना तो व्हाइट हाउस से कोई स्टेटमेंट आया और नहीं म्यूजियम ने इस खबर का खंडन किया है।

पेंटिंग के बदले टॉयलेट ले जाओ
वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि ट्रंप ने म्यूजियम से व्हाइट हाउस में लगाने के लिए वेन गॉग की पेंटिंग 'लैंडस्केप विद स्नो' की मांग की थी। लेकिन म्यूजियम ने पेंटिंग देने से मना कर दिया और इसके बदले सोने का टॉयलेट देने की पेश की। म्यूजियम ने बकायदा व्हाइट हाउस को मेल कर कहा है कि ये पेंटिंग म्यूजियम के थन्नहॉजर कलेक्शन का हिस्सा है और हम इसे उधार नहीं दे पायेंगे। किसी खास मौकों के अलावा ये पेंटिंग बाहर नहीं भेजी जाती है।

क्या कहा म्यूजियम ने
म्यूजियम ने गोल्डन टॉयलेट के बार में कहा है कि इसे इटली के आर्टिस्ट मॉरिट्जियो कैटेलान ने बनाकर तैयार किया था, जिसे 2016 में गुगेनहाइम में रखा गया था। इस गोल्डन टॉयलेट का नाम 'अमरीका' रखा गया है।

1 लाख से ज्यादा अमीर लोग यूज कर चुके हैं
इस गोल्डन टॉयलेट को अब तक एक लाख से ज्यादा अमीर लोगों यूज कर चुके हैं। बताया जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप गोल्ड के शोकिन व्यक्ति है, हाल ही में जब वे क्रिसमस मनाने फ्लोरिडा गए थे, तब वे गोल्डन कुर्सी पर बैठकर बच्चों से बातें कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications