सांप के शरीर पर स्माइली इमोजी, खरीदने वालों की उमड़ी भीड़, साढ़े चार लाख में बिका, वीडियो
सांप के पूरे शरीर पर स्माइली इमोजी, साढ़े चार में बिका, वीडियो
न्यूयॉर्क। अमेरिका के जॉर्जिया में एक सांप करीब साढ़े चार लाख रुपए में बिका है। इसकी वजह उसके शरीर पर बनी स्माइली इमोजी हैं। सांप की स्किन पर ये स्माइली इमोजी हैं, जो बिल्कुल ऐसी ही हैं, जैसे सोशल मीडिया पर कुछ टाइप करते हुए अक्सर इस्तेमाल की जाती हैं। सांप के मालिक ने बताया है कि अजगर की खास ब्रीडिंग की वजह से ऐसा हुआ है।
Recommended Video

सफेद अजगर पहर पीली स्माइली इमॉजी
अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले जस्टिन कोबेल्का करीब दो दशक से सांप पाल रहे हैं और अजगरों की ब्रीडिंग करा रहे हैं। जस्टिन कोबिल्का ने हाल ही में एक अजगर की ब्रीडिंग कराई। वो चाहते थे कि एक ऐसा अजगर पैदा हो जो पीले और सफेद रंग का हो। इसी के लिए उन्होंने ब्रीडिंग कराई और जो बच्चा अजगर पैदा हुआ, उसे देखकर वो हैरान रह गए।

इस वजह से हुआ है ऐसा
जस्टिन ने बताया कि जब यह अजगर पैदा हुआ तो उसकी स्किन पर पीले रंग के तीन स्माइली इमोजी बने हुए थे। जस्टिन का मानना है कि एक खास प्रक्रिया की वजह से इस सांप की स्किन पर इस तरह की इमोजी बनी हैं। अजगर के शरीर पर तीन स्माइल फेस बने हैं और ये तीन बार मुस्कुराता है।
साढ़े चार लाख रुपए में बिका
जस्टिन का ये छोटा अजगर सांपों के शौकीन लोगों को काफी पसंद आया। इसे 6,000 से ज्यादा यूएस डॉलर (करीब 4 लाख, 40 हजार रुपए) में खरीदा गया है। एक छोटे सांप की ये अच्छी-खासी कीमत है। जस्टिन कोबेल्का का इसको लेकर कहना है कि सांप की त्वचा पर इस तरह के निशान कोई बहुत अनहोनी घटना नहीं है लेकिन ये भी सच है कि उनके सामने 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications