मॉल में महिलाओं की गुत्थमगुत्था, जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा, एक करोड़ से ज्यादा देख चुके वीडियो
न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल से महिलाओं के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ महिलाएं एक दूसरे के साथ मीरपीट करती दिख रही हैं। वीडियो में महिलाएं एक दूसरे को जमीन पर गिरा गिराकर मार रही हैं। ये लड़ाई इतनी भीषण है कि किसी फिल्म के सीन जैसी लग रही है। इसे एक करोड़ से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर देख चुके हैं।
लाइन तोड़ने पर हुई लड़ाई!
महिलाओं की लड़ाई का यह वीडियो अमेरिका के प्रांत एरिजानो के स्कॉट्सडेल का है। बताया गया है कि मॉल में लाइन तोड़ने को लेकर ग्राहक और कर्मचारी के बीच बहस शुरू हुई जो हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद ये इतनी बढ़ी कि इन्होंने एक दूसरे को जमीन पर पटक-पटक के पीटा। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
लोग बोले- ऐसी लड़ाई तो आज तक नहीं देखी
6 मार्च को फैशन स्क्वायर मॉल में ये घटना हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कर्मचारी और ग्राहक आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि ये तो फिल्मी सीन है। ऐसी लड़ाई तो आज तक नहीं देखी है।
|
दोनों महिलाओं पर हुआ मुकदमा
जानकारी के मुताबिक, लड़ने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। लड़ाई के इस वीडियो को करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग तरह तरह के कमेंट करते हुए इसको शेयर कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने 'तैमूर के जीजा' के ट्वीट को बहुत बढ़िया बताकर किया रीट्वीट, लोग बोले- ये क्या कर रहे सर