अमेरिका ने North Korea के आठ बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, इससे पहले ट्रैवेल किया था बैन

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका का रुख लगातार सख्त होता जा रहा है। अमेरिका एक के बाद एक उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा रहा है। पहले ट्रंप सरकार ने उत्तर कोरिया पर ट्रैवेल बैन लगाया था, लेकिन अब अमेरिका ने उत्तर कोरिया के आठ बैंकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। नए प्रतिबंध के तहत अमेरिका ने प्योंगायांग के 8 बैंकों और 26 एग्जिक्युटिव्स पर प्रतिबंध लगया है।

9 बार लग चुका है प्रतिबंध

9 बार लग चुका है प्रतिबंध

जिस तरह से लगातार उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण कर रहा है और अमेरिका को खुली चुनौती दे रहा है, उसके बाद एक हफ्ते के भीतर ट्रंप सरकार का यह दूसरा प्रतिबंध है। इससे पहले ट्रंप सरकार ने ट्रैवल बैन लगाया था। ना सिर्फ अमेरिका बल्कि सुरक्षा परिषद भी लगातार प्रतिबंध लगाता आ रहा है। 2006 से अबतक सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर कुल नौ बार प्रतिबंध लगाया है।

तबाह कर देने की दी थी धमकी

तबाह कर देने की दी थी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेताते हुए कहा है कि अमेरिका का सैन्य अभियान प्योंगयांग में तबाही लाने वाला होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के खिलाफ उनका पहला विकल्प सैन्य अभियान नहीं होगा, हम दूसरे विकल्प के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन ट्रंप सरकार ने साफ किया है कि अगर उन्होंने सैन्य अभियान को चुना तो यह उत्तर कोरिया में काफी तबाही लाने वाला होगा, अगर हमें यह कदम उठा पड़ा तो हम उठाएंगे।

लगातार बढ़ रहा है तनाव

लगातार बढ़ रहा है तनाव

गौरतलब है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया में तनातनी लगातार बढ़ रही है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग ने कहा था कि अमेरिका हमारे खिलाफ युद्ध की घोषणा कर चुका है, साथ ही उन्होंने इसका माकूल जवाब देने की भी धमकी दी है। अमेरिका ने शनिवार को इसके उत्तर कोरिया के पूर्वी छोर पर बमवर्षकों को उड़ा कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि दोनों देशों के बीच चल रही यह तनातनी संवाद से खत्म होती है या फिर यह लगातार बयानबाजी के जरिए जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+