पाकिस्तान पर फिर बरसा अमेरिका, ट्रंप सरकार डबल गेम बर्दाश्त नहीं करेगी

Recommended Video

    Pakistan को 48 घंटों पर Road पर ले आएगा America, Nikki Haley का UN में बयान | वनइंडिया हिन्दी

    न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2018 के पहले ही दिन ट्वीट करके आतंकियों को पनाह देने वाला देश कहा उसके बाद पाकिस्तान के नेतृत्व में खलबली मच गई है। ट्रंप के बयान के बाद अब युनाइटेड नेसंश में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने भी पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ डबल गेम खेला है और यह ट्रंप सरकार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है।

    nikki haley

    पाक ने अमेरिका के साथ डबल गेम खेला
    जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सेना को दी जाने वाली 255 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद को बंद करने का ऐलान किया उसके बाद निकी हेली ने ट्रंप के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछ की वजह बिल्कुल साफ है, पाकिस्तान ने कई सालों तक अमेरिका के साथ डबल गेम खेला है। हेली ने यह बयान मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन के हेडक्वार्टर में एक कॉफ्रेंस में पत्रकारों को दिया। हेली ने कहा कि वह हमारे साथ काम करते हैं और वह आतंकियों को भी पनाह देते हैं जोकि अफगानिस्तान में हमारी सेना को निशाना बनाते हैं, पाकिस्तान का यह खेल ट्रंप सरकार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है।

    ट्रंप कोई भी बड़ा कदम उठाने को तैयार
    हेली ने कहा कि ट्रंप सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पाकिस्तान से बेहतर साथ और सहयोग की अपेक्षा करती है। ट्रंप पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को रोकने के लिए बड़े से बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि पाकिस्तान आतंकियों को शरण देता हैं और उनकी मदद भी करता है। हेली ने इस वर्ष अपने पहले न्यूज कॉफ्रेंस में यह बयान दिया है, जिसने एक बार फिर से पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ा दी है।

    ट्रंप ने पाक पर साधा था निशाना
    एक बार फिर से पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद को रोकने की वजह हेली ने आतंकियों को शरण देने वह मदद करना बताया है। गौरतलब है कि 1 जनवरी को ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा था कि, 'अमेरिका ने पागलों की तरह पाकिस्तान को पिछले 15 सालों से 33 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की सहायता की है और बदले में उन्होंने हमारे नेताओं को मुर्ख समझने और झूठ व धोखा देने के अलावा कुछ नहीं दिया है। वे आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देते रहे और हम अफगानिस्तान में खाक छानते रहे। अब और नहीं।'

    इसे भी पढ़ें- डोनाल्‍ड ट्रंप ने फिर लताड़ा तो भड़का पाकिस्‍तान, बोला- इंशाअल्‍लाह हम जवाब जरूर देंगे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+