दिवाली के मौके पर आरेंज कलर की लाइट से जगमगाई न्यूयार्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग
दिवाली के मौके पर आरेंज कलर की लाइट से जगमगाई न्यूयार्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग
न्यूयार्क। दीपावली के पर्व पर भारत देश ही नहीं दुनिया के कई अन्य देश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। दीपों के इस पर्व पर न्यूयार्क शहर की गगनचुंबगी बिल्डिंग 'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' को नारंगी रोशनी से खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। न्यूयार्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के त्रि-राज्य क्षेत्र के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के साथ भागीदारी करते हुए दिवाली के त्योहार पर प्रतिष्ठित मैनहट्टन भवन को शुक्रवार को नारंगी लाइट से रोशन किया।

'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' ने एक ट्वीट में लिखा ''न्यूयार्क से हैप्पी दिवाली। हम आज रात हम दीपावली को नारंगी रंग का प्रकाश करके ये जश्न मना रहे हैं।'' एफआईए ने कहा कि उसने 'दिवाली सूप एंड किचन' की पहल के तहत न्यूजर्सी, न्यूयार्क और कनेक्टिकट में 10 हजार लोगों को डिनर सर्व किया। इसका उद्देश्य त्योहार से संबंधित भारतीय परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों से लोगों को अवगत कराना था।












Click it and Unblock the Notifications