भारत पर पाकिस्तान के आरोप कोरी कल्पना पर आधारित-अमेरिका
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के भारत के खिलाफ आरोपों पर अमेरिका ने कड़ा जवाब दिया है। अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी ने कहा कि वह ऐसी किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे जो महज कोरी कल्पना पर आधारित हो।

जॉन कैरी पाकिस्तान में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पाक के विदेश मंत्री सरताज अजीज के साथ साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वहीं पत्रकारो के सवालों के जवाब देते वक्त कैरी ने कहा कि बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में भारत की गतिविधों पर सवाल कोरी कल्पनाओं पर आधारित हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर बात करने की कोई जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक टीवी इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत पाकिस्तान में आतंकी हमलों के लिए आतंकवादियों की मदद कर रहा है। डॉन न्यूज के एक प्रोग्राम न्यूज आई में आसिफ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के पास पाक से जुड़ी हर जानकारी भी मौजूद है और इन जानकारियों के आधार पर उसने तालिबान के साथ गठजोड़ कर लिया है। यह गठजोड़ बलूचिस्तान में आतंकवाद को फैलाने के लिए किया गया है और पाक इसे हरगिज नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
आसिफ से जब इस कार्यक्रम में सुबूतों के बारे में सवाल किए गए तो वह बड़ी ही साफगोई से उसे टाल गए। सवाल का जवाब देने के बजाय उन्होंने यह बात कह डाली कि बलूचिस्तान में एक कम तीव्रता वाला युद्ध भारत लड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications