अमेरिका के अलबामा में बवंडर का भीषण कहर, सरकार ने लगाया आपातकाल, अब तक 7 की मौत
करीब 18 हजार लोगों का सेल्मा शहर, अलबामा की राजधानी मॉन्टगोमरी से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में है। यह नागरिक अधिकारों के चलाए गये आंदोलन का एक फ्लैशप्वाइंट था

US Alabama Storm: अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में स्थिति अलबामा शहर में शुक्रवार को आए बवंडर में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें भारी तबाही मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बवंडर की वजह से कई घरों की छतें उड़ गई हैं और घरों की दीवारें भी टूट गई हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि जॉर्जिया में भी एक शख्स की मौत की रिपोर्ट मिली है।

अलबामा में बवंडर का कहर
अलबामा काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन निदेशक एर्नी बगेट ने कहा कि, अलबामा के ऑटुगा काउंटी में, जो सेल्मा से 66 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है, वहां कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और तूफान से अनुमानित 40 से 50 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। बगेट ने कहा, कि अधिकारियों का अनुमान है कि तूफान से 40 से 50 घर क्षतिग्रस्त हो गए या नष्ट हो गए हैं, जिससे काउंटी में एक पट्टी कट गई। उन्होंने कहा, कि मजदूरों के जरिए गुरुवार शाम को गिरे हुए पेड़ों को काटा जा रहा है, ताकि अलग अलग जगहों पर लगे जाम को हटाया जा सके। वहीं, कई जगहों पर राहत और बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है और घायल लोगों की तलाश की जा रही है। बगेट ने कहा, कि कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभागों में भर्ती कराया गया है।

कई घर हो चुके हैं नष्ट
वहीं, ऑटोगा काउंटी कोरोनर बस्टर बार्बर ने गुरुवार देर रात कहा, कि "ऐसे कुछ घर हैं जो पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है।" बट्स काउंटी कोरोनर लेसी प्र्यू ने कहा, कि जॉर्जिया में, तूफान के दौरान जैक्सन में एक गाड़ी पर पेड़ के गिरने की वजह से गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा, कि अटलांटा के दक्षिण-पूर्व में एक ही काउंटी में, तूफान की वजह से एक मालगाड़ी को पटरी से उतर गई। अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि, गुरुवार शाम तक 33 अलग-अलग बवंडर की रिपोर्टें दर्ज की गई हैं। जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना और उत्तरी कैरोलिना में अभी भी बवंडर आने की आशंका है। वहीं, कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Recommended Video


शहरों की स्थिति काफी खराब
अमेरिका का सेल्मा शहर, जो नागरिकों के अधिकार को लेकर किए गये संघर्षों की वजह से प्रसिद्ध रहा है, वहां की स्थिति भी काफी खराब है। रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान की वजह से शहर में कई मकान धाराशाई हो गये हैं और कई कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। शहरी इलाकों में ट्रैफिक पोल टूट गये हैं, जबकि कई जगहों पर आग भी लग गई, जिनसे निकलने वाला धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा था। हालांकि, सेल्मा शहर के मेयर जेम्स पर्किन्स ने कहा, कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, कि हमारे यहां बिजली के कई पोल गिर गये हैं। आपको बता दें कि, करीब 18 हजार लोगों का सेल्मा शहर, अलबामा की राजधानी मॉन्टगोमरी से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में है। यह नागरिक अधिकारों के चलाए गये आंदोलन का एक फ्लैशप्वाइंट था












Click it and Unblock the Notifications