‘डर से बोतल में पेशाब करने को मजबूर हैं Amazon के कर्मचारी’ खुलासे के बाद हड़कंप, सीनेटर करेंगे जांच
अमेजन कंपनी के वर्क कल्चर पर हैरान करने वाले आरोप लगे हैं। दावा किया गया है कि कंपनी के कर्मचारी प्रेशर में बोतल में पेशाब करने को मजबूर होते हैं।
वाशिंगटन: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर जोफ बेजोस की कंपनी अमेजन को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एक अंडरकवर राइटर ने अमेजन कंपनी के वर्क कल्चर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अंडरकवर राइटर ने अमेजन कंपनी के वर्क कल्चर को काफी खराब बताया है साथ ही यहां तक दावा किया है कि अमेजन कंपनी के कर्मचारियों के ऊपर इतना ज्यादा प्रेशर होता है कि वो पेशाब करने के लिए बाथरूम तक जाने से डरते हैं और डर की वजह से वो बोतल में पेशाब करते हैं।

अमेजन के वर्क कल्चर पर खुलासा
एक अंडरकवर राइटर ने अमेजन के वर्क कल्चर पर सनसनीखेज दावे किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'वो जब अमेजन में काम कर रहे थे उस वक्त उन्होंने देखा कि कई अमेजन के कर्मचारी बोतल में पेशाब करने को मजबूर हैं, उनके ऊपर काम का अत्यधिक प्रेशर रहता है और वो बाथरूम तक जाने से डरते हैं'। अंडरकवर लेखक जेम्स ब्लडवर्थ ने अमेजन के वर्ककल्चर पर सनसनीखेज दावा करते हुए खुलासा किया है कि 'अमेजन कंपनी के कर्मचारी थक चुके हैं और वहां के वर्क कल्चर से फ्रस्टेट हो चुके हैं। अमेजन कंपनी का वर्क कल्चर काफी खराब है और संस्थान की तरफ से काम का सही वातावरण तैयार नहीं किया जाता है'

कर्मचारियों पर अत्यधिक प्रेशर
अंडरकवर लेखक जेम्स ब्लडवर्थ ने दावा किया है कि 'अमेजन के कर्मचारियों ने खुलासा किया है कि उनसे एक शिफ्ट में 14 घंटे से ज्यादा काम करवाया जाता है जिसमें उन्हें बाथरूम जाने तक के लिए ब्रेक नहीं मिलता है'। उन्होंने दावा किया है कि 'अमेजन कंपनी अपने कर्मचारियों के ऊपर कड़े शर्तें और कानून थोपता है, खासकर वो कर्मतारी जो अपने टार्गेट को हासिल करने में फेल हो जाते हैं, जिसकी वजह से कर्मचारियों को 14 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।'

बर्नी सैंडर्स जाएंगे अमेजन के दफ्तर
अमेजन पर पहले भी कर्मचारियों के लिए सही वर्किंग कल्चर उपलब्ध नहीं करवाने के आरोप लगते रहे हैं। जिसके बाद अब अमेरिका के सीनेटर बर्नी सैंडर्स बर्मिंघन स्थिति अमेजन के कंपनी का दौरा करने जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन कंपनी पहुंचने के बाद सीनेटर बर्नी सैंडर्स अमेजन के कर्मचारियों से एक यूनियन बनाने की अपील कर सकते हैं। इससे पहले भी बर्नी सैंडर्स अमेजन के वर्क कल्चर पर सवाल उठाते रहे हैं। वहीं, बर्नी सैंडर्स के अमेजन दफ्तर के दौरे से पहले अमेजन के कन्ज्यूमर चीफ डेव क्लार्क ने उनके दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने 25 मार्च को एक ट्वीट में कहा है कि 'अमेजन कंपनी के बर्मिंघन कंपनी में सीनेटर बर्नी सैंडर्स का स्वागत है। हम प्रगतिशील वर्कप्लेस बनाने के लिए उनके विचारों की सराहना करते हैं।' उन्होंने आगे कहा है कि 'मैं हमेशा कहता हूं कि रोजगार देने वाली एक कंपनी के तौर पर हम बर्नी सैंडर्स टाइप ही हैं लेकिन ये बात पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि सही बात ये है कि हम एक डेवलपिंग वर्कप्लेश अपने कर्मचारियों को देते हैं'।

आरोपों पर अमेजन की सफाई
अमेजन कंपनी पर लगे इन आरोपों के बाद अमेरिका में अमेजन की काफी आलोचना की जा रही है। अमेरिका के कई सांसद अमेजन की तीव्र आलोचना कर रहे हैं। वहीं, अब अमेजन कंपनी की तरफ से आरोपों पर रिप्लाई किया गया है। अमेजन कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'क्या आप भी अमेजन कंपनी के अंदर कर्मचारियों के बोतल में पेशाब करने की बात को सही मानते हैं? अगर ऐसे आरोप सही होते तो कोई भी हमारे साथ काम नहीं करता। सच तो ये है कि हमारे साथ 10 लाख से ज्यादा विश्वसनीय कर्मतारी हैं, जिन्हें अपने काम पर गर्व है। अमेजन अपने कर्मचारियों को पहले दिन से बढ़िया भत्ता और बाकी सुविधाएं देता है'












Click it and Unblock the Notifications