Amezon CEO जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले शख्स

नई दिल्‍ली। Amazon के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की दौलत ने 200 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर इसे इंडियन करेंसी में बदले तो करीब 14859.30 अरब रुपए होता है। बेजोस 200 अरब डॉलर संपत्ति वाले पहले शख्‍स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अमेजन के शेयरों के बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच जाने के कारण बेजोस की दौलत में भी इजाफा हुआ।

Amezon CEO जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले शख्स

जानकारी के मुताबिक बुधवार को अमेजन के संस्‍थापक और सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति बढ़कर 204.6 अरब डॉलर हो गई। उनकी यह संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बिल गेट्स से पूरी 90 अरब डॉलर अधिक है। बिल गेट्स की वर्तमान में संपत्ति 116.1 अरब डॉलर है। वहीं जेफ बिजोस की एक्स वाइफ मैकेन्जी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बनने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। वह अब लॉरेल की फ्रैन्कॉइज मेयर्स के पीछे हैं। इस बीच एलन मस्क भी 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उपभोक्‍ताओं की खरीदारी आदतों में आए बदलाव का फायदा अमेजन को मिला है। ऑनलाइन खरीदारी में इजाफा होने से अमेजन का शेयर इस साल की शुरुआत से अबतक 80 प्रतिशत उछल चुका है। एक जनवरी, 2020 को बेजोस की संपत्ति 115 अरब डॉलर थी और अब यह बढ़कर 204 अरब डॉलर हो गई है। बेजोस के पास वॉशिंगटन पोस्‍ट, एयरोस्‍पेस कंपनी ब्‍लू ओरिजिन का स्‍वामित्‍व होने के अलावा अन्‍य प्राइवेट निवेश भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+