Amazon में अगले साल भी जारी रहेगी छंटनी, कंपनी के CEO ने किया ऐलान...वैश्विक मंदी की आहट!

दुनिया में वैश्विक मंदी कभी भी आ सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। इसके चलते अमेरिकी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है। ई-कॉमर्स क्षेत्र क दिग्गज टेक कंपनी अमेजन भी कर्मचारियों को निकालने की दौड़ में शामिल हो गया

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन (Layoffs in Amazon) के कॉर्पोरेट रैंक में इस सप्ताह शुरू हुई बड़े पैमाने पर छंटनी अगले साल तक जारी रहेगी। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि वैश्विक मंदी की आहट के चलते अमेरिकी कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है। जेसी ने कहा कि इस साल का रिव्यू काफी मुश्किल है क्योंकि इकोनॉमी अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। पिछले कुछ सालों में तेज गति से कंपनी में भर्तियां हुईं। छंटनी अगले साल तक जारी रहेगी।

अमेजन में छंटनी अगले साल भी जारी रहेगी

अमेजन में छंटनी अगले साल भी जारी रहेगी

एंडी जेसी ने कहा, 'पूरी कंपनी के लीडर्स अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं और अपने वर्कफोर्स लेवल व इंवेस्टमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। भविष्य के हिसाब से यह तय किया जा रहा है कि कस्टमर्स के लिए क्या ज्यादा जरूरी है और लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखते हुए हमारे बिजनेस के लिए क्या अच्छा होगा।' उन्होंने कहा कि, कंपनी को पिछले कुछ समय से इस तरह के कठिन निर्णय लेने पड़े हैं। विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान भी हम इस दौरा से गुजर चुके हैं।

कर्मचारियों को राहत नहीं

कर्मचारियों को राहत नहीं

सिएटल स्थित अमेजन, जो पिछले कुछ महीनों में अपने व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में लागत में कटौती कर रहा है, यह पता लगाने के लिए वार्षिक समीक्षा प्रक्रिया से गुजर रहा है कि वह अधिक पैसा कहां बचा सकता है। बता दें कि अन्य टेक कंपनियों में पिछले कुछ सालों में काफी संख्या में लोगों की भर्ती की थी जो अब वैश्विक मंदी की आहट की वजह से अपने लोगों को नौकरी से निकाल रही है।

फेसबुक और ट्विटर से छंटनी

फेसबुक और ट्विटर से छंटनी

दूसरी तरफ फेसबुक पैरेंट मेटा का कहना है कि,वह 11 हजार लोगों की छंटनी करेगी, जो उसके कर्मचारियों की संख्या क लगभग 13 प्रतिशत है। वहीं, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इस महीने कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की है। ट्विटर ने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

कितने कर्मचारियों को रखा जाएगा?

कितने कर्मचारियों को रखा जाएगा?

मंगलवार को, अमेजन ने कैलिफोर्निया में अधिकारियों को सूचित किया कि वह राज्य के अलग-अलग ऑफिस के 260 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी करेगा। कंपनी ने सार्वजनिक रूप से यह खुलासा नहीं किया है कि उसने इस सप्ताह अपने पूरे कॉर्पोरेट कार्यबल में कितने कर्मचारियों को रखा है, हालांकि सिएटल में स्थित कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें भी जाने के लिए कहा गया है।

कितनी नौकरियां प्रभावित होंगी

कितनी नौकरियां प्रभावित होंगी

वहीं, अमेजन के सीईओ जेसी ने कहा कि कंपनी ने अभी तक यह निष्कर्ष नहीं निकाला है कि कितनी अन्य नौकरियां प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ डिवीजनों में कर्मचारियों की कटौती होगी। वह इसलिए क्योंकि कंपनी वार्षिक समीक्षा प्रक्रिया से गुजर रही है, जो अगले साल तक जारी रहेगी।

(Photo Credit: Twitter 7 PTI)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+