अभिजीत अय्यर मित्रा से मिले US सांसद रो खन्ना, तो अलजजीरा को लगी मिर्ची, लिखा लंबा प्रोपेगेंडा लेख

Ro Khanna India visit: भारत के खिलाफ इंटरनेशनल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कुख्यात कतर के न्यूज चैनल अलजजीरा ने अमेरिकी सांसदों के भारतीय नेताओं से मिलने को लेकर लंबा चौड़ा लेख लिखा है और अपने लेख के पीछे अलजजीरा ने 'इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल' के ट्वीट को आधार बनाया है, जो कहने के लिए ही सिर्फ इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल है।

इंडियन अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल में इंडियन शब्द का उतना ही महत्व है, जितना गुलाब जामुन में गुलाब और जामुन का होता है। लेकिन, हिन्दुओं और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा अलजीजार ने इस संगठन के ट्वीट को आधार बनाकर अपने हेडलाइंस में लिखा है, कि "Congressman Ro Khanna slammed for meeting Hindutva ideologue on India visit", यानि, "हिन्दुत्व विचारधारा वाले लोगों से मिलने की वजह से कांग्रेसमैन रो खन्ना की निंदा।"

Ro Khanna india visit

रो खन्ना के खिलाफ लंबा लेख

अलजजीरा ने अपने लेख में लिखा है, कि "संयुक्त राज्य अमेरिका के डेमोक्रेटिक कांग्रेसी (सांसद) रो खन्ना की हाल ही में भारत यात्रा के दौरान हिंदुत्व विचारक अभिजीत अय्यर-मित्रा से मुलाकात के लिए तीखी आलोचना हुई है, कई लोगों ने कहा है कि हिंदू राष्ट्रवादियों को अपनाना, उन प्रगतिशील मूल्यों के खिलाफ है, जिनका उन्होंने समर्थन करने का दावा किया है।"

रो खन्ना, जो कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं, वो भारतीय मूल के हैं और फिलहाल भारत दौरे पर अमेरिका के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और भारत में वो अलग अलग वर्ग के लोगों, कारोबारियों, फिल्म स्टार्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स से मुलाकात कर रहे हैं।

रो खन्ना अमिताभ बच्चन से मिले हैं और उन्होंने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले के संबोधन में भी हिस्सा लिया था।

सोमवार को, अभिजीत अय्यर-मित्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर रो खन्ना के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, कि "@RoKhanna के साथ नाश्ते पर बहुत उपयोगी मुलाकात हुई। विचारों का स्वतंत्र एवं स्पष्ट आदान-प्रदान हुआ। मैं कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी स्पष्टवादिता और दूरदर्शिता के साथ-साथ भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयास के लिए धन्यवाद देता हूं।"

अभिजीत अय्यर-मित्रा के ट्वीट के जवाब में, रो खन्ना ने लिखा: "शानदार बातचीत @Iyervval! स्पष्ट आदान-प्रदान, अमेरिका-भारत संबंधों के बारे में आपकी अंतर्दृष्टि और अतीत और भविष्य की आपकी समझ के लिए आपकी सराहना।"

इसी मुलाकात के बाद अमेरिका में चलने वाले और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले 'इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल' ने एक ट्वीट किया।

'इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल' के ट्वीट में लिखा गया है, कि "(रो) खन्ना को एक अति दक्षिणपंथी इस्लामोफोब के साथ मुलाकात करते हुए देखकर बहुत निराश हुई"। जो खुद रो खन्ना के सहयोगी इल्हान उमर को 'आतंकवादी' और अलकायदा की सदस्य बताते हैं"

इस संगठन ने आगे ट्वीट किया है, कि "पिछले हफ्ते हमारी मुलाकात के दौरान आपने पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही थी, लेकिन फिर भी आप ऐसे लोगों से मिल रहे हैं, जो हिंसा और घृणा का प्रचार करते हैं।"

जानकारी के लिए बता दें, कि इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल के दर्जनों सदस्य पाकिस्तानी हैं और इस संगठन का काम अमेरिका में भारत के खिलाफ कैम्पेन चलाना है और जून महीने में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी, उस वक्त भी इस संगठन ने पीएम मोदी के खिलाफ कैम्पेन चलाया था।

और इस संगठन के ट्वीट को आधार बनाकर, अकसर विदेशी मीडिया में भारत और मोदी सरकार के खिलाफ लेख लिखे जाते रहे हैं, जैसा लेख अलजजीरा ने लिखा है।

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा लेख

अलजजीरा ने अपने लेख में पिछले दिनों नूंह में हुई हिंसा को भी आधार बनाया है और इसके साथ साथ उसने US Commission on International Religious Freedom (USCIRF) की उस रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें भारत में 'सांप्रदायिक हिंसा' के लिए अमेरिका से अपील की गई थी, कि भारत पर प्रतिबंध लगाया जाए।

भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया था, और उसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

आपको बता दें, कि अभिजीत अय्यर-मित्रा से ऐसे संगठन इसलिए चिढ़े रहते हैं, क्योंकि वो ऐसे संगठनों के सामने आइना लेकर खड़े हो जाते हैं। अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, जिसे इमरान खान के शासन काल में पीओके का दौरा किया था, मित्रा ने उन्हें 'जिहादी' कहा था।

इसके अलावा, पाकिस्तान के मुद्दे पर भी अपनी तिखी आलोचना के लिए अभिजीत अय्यर मित्रा जाने जाते हैं, जिनके पास जियो-पॉलिटिक्स की काफी गहरी समझ है। लिहाजा, अलजजीरा जैसे चैनलों के लिए अय्यर-मित्रा जैसे लोगों को बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।

रो खन्ना से क्यों भड़के हैं ऐसे लोग?

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने प्रधान मंत्री मोदी को जून में अमेरिका की यात्रा के दौरान, अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए प्लान बनाने में अहम भूमिक निभाई थी। रो खन्ना ने ही अमेरिकी कांग्रेस के स्पीकर को द्विदलीय सत्र बुलाने के लिए पत्र लिखा था और अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की थी।

इसके अलावा, रो खन्ना हर वक्त अमेरिकी संसद में भारत के हितों से जुड़ी बिल पेश करते रहते हैं और चीन के खिलाफ काफी आक्रामक रहते हैं।

लिहाजा, अलजीजरा ने करीब दर्जन भर मुस्लिम नेताओं के ट्वीट को अपने लेख में शामिल किया है और अय्यर मित्रा के बहाने रो खन्ना के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा बनाने की कोशिश की है, ताकि उनकी छवि को ध्वस्त किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+