'जंगल में था 6 फीट का हरा एलियंस, मेरा हुआ सामना', एक्सपर्ट ने सबूत के तौर पर दिखाई एक फोटो

Aliens in Britain, 4 अक्टूबर: अमेरिका-ब्रिटेन जैसे देशों में एलियंस के देखे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि अभी तक किसी ने इससे संबंधित कोई ठोस सबूत नहीं दिया। अभी कुछ दिनों पहले एक 6 इंच के एलियंस को लेकर आशंका जताई गई थी कि वो इस दुनिया में तबाही मचा सकता है। उसके बाद अब एक शख्स ने 6 फीट के एलियंस को देखने का दावा किया है।

कैंपिंग ट्रिप में दिखा एलियंस

कैंपिंग ट्रिप में दिखा एलियंस

एक यूएफओ (UFO) एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उसने छिपकली जैसे ह्यूमनॉइड को देखा, जो इस पृथ्वी का नहीं था। ये घटना ब्रिटेन के यॉर्कशायर (Yorkshire) में हुई, जब वो शख्स अपनी कैंपिंग ट्रिप से वापस जा रहा था। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बेन वाल्गेट उत्तरी यॉर्कशायर के माल्टन में स्थित अपने घर में रहते हैं और वो एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। उन्होंने कई बार यूएफओ को लेकर अहम खुलासे किए हैं।

25 गज था दूर

25 गज था दूर

बेन के मुताबिक वो यॉर्क के पास स्नोबॉल प्लांटेशन में एक क्यूब स्काउट कैंपिंग ट्रिप से वापस जा रहे थे। बीच में वो आराम करने के लिए रुके। कुछ देर सोने के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो उनको कुछ अजीब सा दिखा। उन्होंने अपनी बाईं ओर करीब 25 गज की दूरी पर एक हरा जीव देखा, जो इस दुनिया का बिल्कुल भी नहीं लग रहा था।

अचानक हुई गायब

अचानक हुई गायब

उन्होंने आगे बताया कि उस 6 फीट के प्राणी का सिर छोटा था और वो इंसानों की तरह दोनों पैरों पर खड़ा था, लेकिन उसके अंग अजीब से थे। कुछ देर बाद वो रहस्यमयी चीज किसी सीढ़ीनुमा आकृति के साथ कहीं चली गई। बेन के मुताबिक जंगल ज्यादा घना नहीं था, ऐसे में उन्होंने उसे अच्छी तरह से देखा। उसकी आंखें एकदम काली थीं।

बहुत शांत था एलियन

बहुत शांत था एलियन

बेन के मुताबिक उन्होंने जो कुछ भी देखा, तो वो निश्चित रूप से इस पृथ्वी का नहीं था। उसका सिर अपने शरीर के अनुपात में छोटा था। उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा छिपकली से मिलता था। हालांकि बेन ने ये भी माना कि वो अजीब जीव बहुत ज्यादा शांत था। उससे कोई खतरा नहीं लग रहा था।

पैर के निशान की फोटो की जारी

पैर के निशान की फोटो की जारी

वहीं यूएफओ एक्सपर्ट ने एक फोटो जारी की है। साथ ही दावा किया कि उस फोटो में दिख रहा निशाना, एलियंस के पैर का निशाना है। वो बहुत ही आसामान्य लग रहा, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+