अलास्का प्रायद्वीप में 7.4 की तीव्रता से महसूस किए गये भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट जारी
Alaska Peninsula eathquake: संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, रविवार तड़के अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 9.3 किमी (5.78 मील) की गहराई पर था।अलास्का भूकंप केंद्र ने कहा है, कि अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने या क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।

आपको बता दें, कि अलास्का भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है।
इससे पहले मार्च 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसने एंकोरेज को तबाह कर दिया और सुनामी ला दी, जिसने अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई को तहस-नहस कर दिया था।
भूकंप और सुनामी से 250 से अधिक लोग मारे गए थे।











Click it and Unblock the Notifications