अफगानिस्तान: अल कायदा को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड आतंकी मोहसिन अलमिसरी ढेर

काबुल। अफगानिस्तान गजनी प्रांत में सेना के एक अभियान में शनिवार को अल कायदा का मास्टरमाइंड मोहसिन अलमिसरी मारा गया। टोलो न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान की सेना द्वारा गजनी प्रांत के अंदर जिले में चलाए गए एक अभियान में आतंकवादी संगठन अल कायदा के मास्टरमांइड मोहसिन अलमिसरी मारा गया है। मोहसिन अलमिसरी का मारा जाना अफगान सेना के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Al Qaeda mastermind Mohsen Almisri killed in Afghan forces operation in Andar

अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की सूचना के अनुसार, अफगानिस्तान की सेना ने गजनी प्रांत में अल कायदा आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में अफगान सेना ने गजनी प्रांत के अंडार जिले में आतंक के मास्टरमाइंड मोहसिन अलमिसरी को ढेर कर दिया गया है। आतंकी मोहसिन की मौत को अल कायदा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक साल पहले अफगानिस्तान और अमरीकी सेना के एक संयुक्त ऑपरेशन में आसिम उमर नाम के खूंखार आतंकी ढेर कर दिया गया था। आसिम उमर अल कायदा की दक्षिण एशिया शाखा से जुड़ा था। इसस पहले शनिवार की शाम को राजधानी वेस्ट काबुल के फुल-ई-खोस्क इलाके में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें में करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस विस्फोट में घायलों की संख्या 30 से ज्यादा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि आज के आत्मघाती हमलावर की एक ट्रेनिंग सेंटर के गार्ड्स ने पहचान कर ली।

वेस्ट काबुल में उसके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही वह विस्फोट हो गया। इससे पहले, अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शनिवार को दोहरे विस्फोट में नौ नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गये। सितंबर में कतर में काबुल-तालिबान के बीच वातार् की शुरु होने के बावजूद अफगानिस्तान में हिंसक झड़पें तथा बम विस्फोट हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+