Ajab Gazab: इन देशों में नहीं रहते एक भी भारतीय, लिस्ट में एक पड़ोसी देश का नाम भी शामिल
Ajab Gazab: भारत दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश में से एक है। बड़ी संख्या होने के कारण यहां के लोग दुनिया भर में रहते हैं। कुछ लोग पढ़ाई के लिए और कुछ लोग नौकरी के लिए विदेश जाते हैं।
सरकारी आंकड़े के मुताबिक साल 2023 तक 32 मिलियन से ज्यादा भारतीय विदेश में रहते हैं।यही वजह है कि जब कभी भी पीएम मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो बड़ी संख्या में भारतीय लोग उनके स्वागत में वहां मौजूद रहते हैं।

लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जहां पर भारत के लोग ना के बराबर रहते हैं। या सिर्फ घुमने के लिए उस देश में जाते हैं। इस लिस्ट में भारत के एक पड़ोसी देश भी शामिल है। वहीं युरोप, एशिया के कई देश भी ऐसे हैं जहां पर एक भी भारतीय नहीं रहते हैं।
ये भी पढ़ें Donald Trump PM Modi Net Worth: ट्रंप और मोदी की नेथवर्थ में कितना अंतर? कमाई के क्या सोर्स? जानें सबकुछ
वेटिकन सिटी (Vatican City)
वेटिकन सिटी दुनिया के सबसे कम अबादी वाला देश है। 121 एकड़ के क्षेत्रफल और लगभग 764 की आबादी (2023 तक) के साथ, यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से दुनिया का सबसे छोटा देश है। वेटिकन सिटी स्टेट पर पोप का शासन है, जो रोम के बिशप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख हैं। इस देश में भारत से बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं लेकिन वहां रहते नहीं है।
सैन मैरिनो (San Marino)
वेटिकन सिटी के अलावा, सैन मैरिनो भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में एक है। एपेनाइल पर्वत में स्थित सैन मैरिनो दुनिया के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक है और अपनी भव्य वास्तुकला, सुंदर कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। सैन मौरिनो में भारतीय सैलानी के तौर पर जाते हैं लेकिन वहां पर रहते नहीं हैं।
बुल्गारिया (Bulgaria)
बुल्गारिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप का एक देश है। यह बाल्कन के पूर्वी भाग में डेन्यूब नदी के दक्षिण में और काला सागर के पश्चिम में स्थित है। बुल्गारिया की सीमा दक्षिण में ग्रीस और तुर्की, पश्चिम में सर्बिया और उत्तरी मैसेडोनिया और उत्तर में रोमानिया से लगती है। यह 110,994 वर्ग किलोमीटर (42,855 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करता है और यूरोप का सोलहवां सबसे बड़ा देश है। सोफिया देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इस देश में भी भारतीय लोग घूमने जाते हैं लेकिन वहां पर भी ना के बराबर कोई भी भारतीय नहीं रहता है।
उत्तर कोरिया (North Korea)
उत्तर कोरिया पूर्वी एशिया में एक देश है। इस देश में भी ना के बाराबर में भारतीय लोग रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। नॉर्थ कोरिया में कड़े शासन व्यवस्था भी इसका एक कारण है। इस देश में छोटी-छोटी गलतियों पर भी लोगों को कड़ी सजा दी गई जाती है। इसके अलावा यहां पर अप्रवासी लोगों के लिए और ज्यादा कड़े कानून लागू हैं। यहीं वजह है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोग उत्तर कोरिया में नहीं रहते हैं।
तुवालु (Tuvalu)
तुवालु तीन रीफ़ द्वीपों और छह एटोल से बना है। 2017 की जनगणना के अनुसार तुवालु की जनसंख्या 10,645 थी जो इसे वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे कम आबादी वाला देश है। तुवालु का कुल क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है। इस देश में भी भारतीय लोग ना के बराबर मौजूद है।
पाकिस्तान (Pakistan)
वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी अब भारतीय लोग ना के बराबर रहते हैं। यहां पर जो भी भारतीय रहते हैं वो वहां पर पूरी तरह से पाकिस्तान में बस चुके हैं। उनका अब कोई वास्ता भारत के साथ नहीं है। इंडियन ऐंबेसी को छोड़ो दे तो कोई भी भारतीय अब पाकिस्तान में नहीं रहते हैं।
ये भी पढ़ें Donald Trump: मोदी के लौटते ही अमेरिका में बवाल, सड़क पर उतरे लोग, ट्रंप पर संविधान खत्म करने का आरोप
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications