पत्नी छोड़कर गई तो 200 यात्रियों के साथ विमान कर दूंगा क्रैश

नयी दिल्ली। रुठी हुई पत्नी को मनाने के लिए एक पायलट ने ऐसी धमकी दी जिसे जानकर आपको हैरान हो जाएंगे। विमान के पायलट ने पत्नी को मैसेज करके धमकी दी कि वो 200 यात्रियों के साथ विमान को क्रैश कर देगा। पायलट पति की इस धमकी से पत्नी इतना घबरा गई कि उसने फौरन फियूमिसिनो एयरपोर्ट को इसकी जानकारी दी।

plane

खबर मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान के यात्रियों को बिना बताए पायलट को बदल दिया। ताकि की किसी भी तरह के हादसे को रोका जा सके। अंग्रेसी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक घटना को एक साल बीत चुके है। इतालवी पायलट पर उसकी पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया था।

पत्नी ने धमकी दी थी वो बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली जाएगी। इसपर पति ने अपनी जान देने की धमकी देकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब पत्नी नहीं मानी तो पायलट पति ने विमान पर सवार यात्रियों के साथ क्रैश करने की धमकी दी। एयरलाइंस ने पायलट को निलंबित कर दिया गया है। उसे मनोवैज्ञानिक इलाज के लिए भेजा गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जर्मन पायलट एंड्रियास लुबिट्ज़ ने जर्मनविंग्स ए 320 फ्लाइट को पहाड़ियों में क्रैश कर दिया था। उसने ऐसा क्यों किया इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+