Nepal: पोखरा में बड़ा विमान हादसा, ATR-72 पैसेंजर प्लेन क्रैश, अब तक 68 लोगों के शव बरामद

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस पोखरा में पुराने हवाई अड्डे और अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि इस विमान में कुल 72 लोग सवार थे।

aircraft crashes inn pokhara

Image: Twitter

नेपाल में एक बार फिर से बड़े हवाई दुर्घटना की खबर आ रही है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को रनवे पर ATR-72 पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इस विमान ने 68 यात्री सवार थे। हादसा पोखरा के पास हादसे का शिकार हो गया। क्रैश विमान यति एयरलाइंस का बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।

राहतकार्य जारी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक खराब मौसम की वजह से विमान पहाड़ी से टकरा गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नदी के पास क्रैश साइट होने की वजह से राहत कार्य में मुश्किल आ रही है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस पोखरा में पुराने हवाई अड्डे और अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि इस विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।

15 दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन

1 जनवरी 2023 को, प्रधानमंत्री प्रचंड ने एक भव्य समारोह में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। इस हवाई अड्डे का निर्माण मार्च 2016 में चीन एक्जिम बैंक से मिले कर्ज के जरिए किया गया था। इस एयरपोर्ट को चीन के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट नेपाल चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत बनाया है, इसके लिए चीन ने नेपाल को 216 मिलियन डॉलर का सॉफ्ट लोन दिया।

बीते साल भी हुआ था बड़ा विमान हादसा

आपको बता दें कि बीते साल 29 मई को एक विमान हादसा हुआ था। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय भी शामिल थे। इस विमान हादसे में कोई भी नहीं बच पाया था।

Recommended Video

    Nepal के नए PM Pushpa Kamal Dahal ने भारत के खिलाफ क्या ऐलान कर दिया ? | Prachanda | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+