पूर्वी यूक्रेन के स्कूल पर हवाई हमला, 60 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका

नई दिल्ली, 8 मई: पूर्वी यूक्रेन में रूस ने फिर से हवाई हमला किया, जिसकी चपेट में एक स्कूल भी आया। अभी वहां पर कम से कम 60 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही कि ये लोग हमले में मारे गए और उनके शव मलबे के अंदर दबे हैं, जबकि 30 नागरिकों को मलबे के अंदर से रेस्क्यू किया गया। हालांकि मास्को लगातार इन आरोपों को खारिज कर रहा है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के स्कूल पर हवाई हमला, 60 के मारे जाने की आशंका | वनइंडिया हिंदी
    russia

    मामले में लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूसी सेना द्वारा स्कूल पर बम गिराए जाने के बाद दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 30 नागरिकों को मलबे से निकाला गया। जब ये हमला हुआ उस वक्त बिलोहोरीवका गांव में करीब 90 लोग स्कूल में शरण लिए हुए थे। हमले के बाद इमारत में आग लग गई, जिस वजह से नुकसान ज्यादा हुआ।

    हैदई ने टेलीग्राम पर लिखा कि करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई और फिर मलबा हटा। अभी तक दो लोगों के शव मिले हैं, जबकि अन्य गायब हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    नागरिकों को निशाना बना रहा रूस?
    यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों ने रूसी सेना पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, लेकिन मास्कों ने इसको खारिज कर दिया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक जब तक यूक्रेनी सेना सरेंडर नहीं करती, उसके खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। वो इस युद्ध में आम नागरिकों को निशाना नहीं बना रहे हैं।

    25 हजार सैनिक मारे?
    हाल ही में यूक्रेनी सेना ने दावा किया था कि उसने 24,900 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं 1100 टैंक, 199 एयरक्राफ्ट का भी रूस को नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं यूक्रेन के मुताबिक रूसी सेना ने अपने 155 हेलीकॉप्टर, 2686 बख्तरबंद वाहन, 502 आर्टिलरी सिस्टम, 90 क्रूज मिसाइल, 83 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, 11 समुद्री नाव भी खो दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+