एयर इंडिया का विमान गलत रनवे पर उतरा, 136 यात्री बाल-बाल बचे
माले। एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव की राजधानी माले में एयर इंडिया की उड़ान को मालदीव की राजधानी में एक निर्माणाधीन रनवे पर उतरा है और वहीं अटक गया है। विमान केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 136 यात्रियों को लेकर उड़ा था। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ बताये जा रहे हैं।

एयर इंडिया का फ्लाइट AI263 को शुक्रवार को नर वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर उतार दिया। बताया जा रहा है कि गलती से निर्माणाधीन रन-वे पर लैंडिंग होने के बाद फ्लाइट के दोनों टायरों से हवा निकल गए।
इसे सुरक्षा में भारी चुक बताया जा रहा है। वहीं, गलत रनवे पर फ्लाइट के लैंडिंग होने के बाद एयर इंडिया ने जांच की बात कही है। एक महीने में यह दूसरी घटना है, जब एयर इंडिया के साथ यह हादसा हुआ है। इससे पहले अगस्त में सऊदी के रियाद से जब एयर इंडिया की फ्लाइट को टेक ऑफ करना था, तब रन-वे पर ही मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications