एक कमरे में 20 लोग, खाने को सिर्फ सी फूड, कम्यूनिकेशन में भी दिक्कत...रूस में फंसे यात्री की दास्तां

दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया के एक विमान AI173 के इंजन में अचानक खराबी आने के बाद विमान को रूस के मगदान में लैंड कराया गया। मान में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे।

Air India flight

Air India Flight: दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया के एक विमान की रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इंडिया के साथ-साथ अमेरिका भी इस पूरे मामले पर नजर रख रहा है। संभावना है कि विमान में कुछ अमेरिकी नागरिक भी सवार हैं। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता वेदांत पटेल का कहना है कि फ्लाइट में अमेरिका के कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन फ्लाइट अमेरिका आ रही थी, इसलिए इसकी पूरी संभावना है कि उसमें अमेरिकी नागरिक भी सवार होंगे। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से एक दूसरी फ्लाइट मगदान के लिए रवाना होगी, जो वहां फंसे यात्रियों को लेकर सैन फ्रांसिस्को जाएगी।

इससे पहले एक यात्री विमान में सवार एक यात्री गगन ने वहां की स्थिति को बयां किया है। गगन नाम के एक यात्री ने बताया कि स्थिति चुनौतीपूर्ण है। सभी यात्रियों को भाषा की दिक्क्तें आ रही हैं। साथ ही रहने और सोने की काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सुविधाएं अपर्याप्त हैं। यात्रियों में बहुत सारे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हमारे बैग अभी भी विमान में हैं, जो इंजन की खराबी के चलते ज्यों का त्यों खडा है।

एक कमरे में 20 लोग, खाने में सिर्फ सी फूड

यात्री ने यह भी बताया कि हमें बसों से विभिन्न स्थानों पर भेजा गया। कुछ लोगों को एक स्कूल में ठहराया गया। जहां फर्श पर बिछे गद्दे पर रात गुजारी। एक गद्दे पर कई लोग थे। बाथरूम की भी उचित सुविधा नहीं है। यहां का खाना भी बहुत अलग है। ज्यादातर सी सीफूड और नॉन-वेज है। कुछ लोग सिर्फ ब्रेड और सूप खा रहे हैं। एक कमरे में लगभग 20 लोग हैं। मैंने सुना है कि वे उचित व्यवस्था नहीं कर सके।

रूसी अधिकारियों का बरताव अच्छा

यात्री ने यह भी बताया कि कठिनाइयों के बावजूद रूसी अधिकारियों का बरताव अच्छा रहा। हम भाग्यशाली रहे हैं, क्योंकि हम एक कॉलेज के हॉस्टल में हैं। हमें अभी लगभग एक घंटे पहले वाई-फाई की सुविधा मिला। जिसकी मदद से अपने परिवार के टच में हैं। यात्री ने बताया कि फ्लाइट में मेरे बगल की सीट पर एक 88 वर्षीय सज्जन थे। मुझे नहीं पता कि उनके जैसे लोग क्या कर रहे हैं। हमें बताया गया था कि हम आज इस समय तक उड़ान भरेंगे।

क्या है मामला ?

दरअसल, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया के एक विमान AI173 के इंजन में अचानक खराबी आ गई। विमान को रूस के मगदान की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट रूस में सुरक्षित लैंड कराई गई। विमान में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। वहीं, एयर इंडिया ने ऐलान किया कि बुधवार को मगदान से सैन फ्रांसिस्को में फंसे यात्रियों को लाने के लिए मुंबई से एक नया विमान भेजा जाएगा। साथ ही एयरलाइन ने यह भी आश्वासन दिया कि यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्हें स्थानीय छात्रावासों और होटलों में ठहराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+