एयरहोस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड की पायलट से हुई लड़ाई, एयरलाइन ने की सख्त कार्रवाई
लंदन। विमान में कई तरह की लड़ाई के बारे में आए दिन सुनने को मिलता है। आमतौर पर लड़ाई यात्रियों के बुरे व्यावहार के कारण किसी अन्य यात्री या फिर क्रू के बीच होती है। लेकिन पहली बार ऐसा सुनने में आया है कि एक एयरहोस्टेस के ब्वॉयफ्रेंड की लड़ाई विमान के पायलट से हुई है।

ब्रिटिश एयरवेज का ये विमान सिडनी से लंदन जाने वाले था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरहोस्टेस नेताली फ्लिंडल अभी जांच के दायरे में हैं। नेताली का ब्वॉयफ्रेंड नशे में था, जिसके चलते उसने पायलट से लड़ाई कर ली।
एक सूत्र का कहना है, 'क्रू के कई सदस्य कथित तौर पर विमान की ट्रोली में नशे वाले पदार्थ लाए थे। इसी बीच नेताली ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को आमंत्रित किया था। वो भी विमान की आखिरी सीट पर बैठकर मजे करने वाला था।'
लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उसने पहले ही शराब पी ली। सिंगापुर में होटल के रिसेप्शन एरिया में उसकी लड़ाई विमान के पायलट से हो गई। दोनों के बीच काफी हाथापाई भी हुई। बता दें यहां पूरा चालक दल उड़ानों के बीच में रुकता है। इन सबका खामियाजा नेताली को भुगतना पड़ा और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
इस मामले में ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता का कहना है, 'हम अपने सहयोगियों से उच्च स्तर के व्यवहार की उम्मीद करते हैं और हमेशा उचित कार्रवाई करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications