लैंडिंग के दौरान Air Canada flight रनवे से फिसला, लग गई आग, हवाई अड्डा बंद

Air Canada flight: एयर कनाडा के एक विमान की शनिवार को हैलिफैक्स हवाई अड्डे पर भयावह लैंडिंग हुई।
यहां विमान रनवे से फिसल गया और टूटे लैंडिंग गियर के साथ उतरने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएएल (PAL) एयरलाइंस द्वारा संचालित एयर कनाडा की फ्लाइट 2259, सेंट जॉन्स, न्यूफ़ाउंडलैंड से आई थी। इस दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिससे विंग रनवे से टकरा गया और आग लग गई। आपातकालीन दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई।

Air Canada flight

इस दौरान विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा बाहर निकाल लिया गया है। विमान में सवार एक यात्री ने सीबीसी न्यूज को बताया कि लैंडिंग के समय विमान का एक टायर ठीक से नहीं खुला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान बाईं ओर लगभग 20 डिग्री के कोण पर बैठने लगा और, जब ऐसा हुआ, तो हमने बहुत तेज आवाज सुनी।

वह आवाज लगभग दुर्घटना की आवाज जैसी लग रही थी। क्योंकि, विमान का पंख फुटपाथ पर फिसलने लगा और मुझे लगता है कि इंजन भी फिसल गया था। एहतियात के तौर पर हैलिफैक्स हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह घटना दक्षिण कोरिया के मुआन हवाई अड्डे पर उतरते समय बोइंग 737 में आग लगने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।

रविवार को दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय जेजू एयर का विमान रनवे से फिसल गया और बाड़ से जा टकराया। अधिकारियों को संदेह है कि विमान में सवार 181 लोगों में से, बचाए गए दो लोगों को छोड़कर सभी की दुर्घटना में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: South Korea Plane Crash: पक्षी टकराने से विमान बना आग का गोला, दक्षिण कोरिया विमान हादसे पर वीडियो से दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+