Pakistan: कराची में भीड़ का मस्जिद पर हमला, इमारत पर चढ़कर छेनी-हथौड़ी से पत्थर तोड़ने लगे लोग

पाकिस्तान में एक और मस्जिद को निशाना बनाया गया है। कट्टरपंथियों ने कराची की अहमदी मस्जिद पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ की।

Ahmadi mosque in Karachi desecrated

Image: Pakistan Untold Twitter

पाकिस्तान में पेशावर की मस्जिद में धमाके बाद एक और मस्जिद को निशाना बनाया गया है। कट्टरपंथियों ने एक अहमदिया मस्जिद को निशाना बनाया है। यह मामला कराची का बताया जा रहा है जहां शुक्रवार को कट्टरपंथियों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ की। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के आने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

हाशू मार्केट की घटना

ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में हेलमेट पहने कुछ अज्ञात लोगों को मस्जिद की मीनारें तोड़ते हुए देखा जा सकता है। द राइज न्यूज ने ट्वीट किया, "कराची, हाशू मार्केट सदर में कट्टरपंथियों द्वारा कादियानी प्रार्थना स्थल पर हमला किया गया है।" घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान के कराची शहर में एक मस्जिद की मीनारों को सरेआम तोड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि घटना के वक्त पुलिसबल भी मौके पर मौजूद था।

टीएलपी के सदस्यों पर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तोड़फोड़ करने वाले लोग तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के सदस्य हैं और जिस मस्जिद की मीनारों को तोड़ा जा रहा है, वह एक अहमदी मस्जिद है। आपको बता दें कि तहरीक-ए-लब्बैक वहीं पार्टी है जिसके नेता मौलाना साद रिजवी को एक हालिया वीडियो में भड़काऊ बयान देते हुए देखा गया था। रिजवी ने कहा था कि हमें 'एक हाथ में कुरान और दूसरे में परमाणु बम लेकर दुनिया के सामने जाना चाहिए। पूरी कायनात हमारे कदमों पर झुक जाएगी'। पाकिस्तान की चरमपंथी पार्टी टीएलपी की स्थापना 1 अगस्त 2015 को मौलाना खादिम हुसैन रिजवी ने की थी। 2017 में टीएलपी ने एक औपचारिक राजनीतिक पार्टी का रूप ले लिया।

यह एक महीने के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले कराची में जमशेद रोड स्थित अहमदी जमात खाते की मीनारें तोड़ी गईं थी। बीते सोमवार को पेशावर की एक मस्जिद में भीषण सुसाइड हमला हुआ था। इसमें 101 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+