अमेरिकी सेनाओं और मिशेल के बाद अब बराक ओबामा भी योग के मुरीद

वाशिंगटन। अमेरिकी सेनाओं और फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा के बाद अब अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी योग के मुरीद हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया अमेरिकी दौरे पर उनकी एनर्जी और उनकी ताकत से ओबामा काफी प्रभावित हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो इसकी वजह से ही अब ओबामा ने योग के लिए अपनी रूचि जाहिर की है।

Barack Obama to practise Yoga

मोदी की एनर्जी से प्रभावित ओबामा

बताते हैं कि जब ओबामा ने मोदी के सम्‍मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया तो उसी समय नवरात्र उपवास के बावजूद वह मोदी की एनर्जी से खासा प्रभावित हुए।

सोमवार को व्‍हाइट हाउस के ब्‍लू रूम में ओबामा की ओर से मोदी के सम्‍मान में एक प्राइवेट डिनर का आयोजन किया गया था।

साउथ एवं सेंट्रल एशिया की अमेरिकी विदेश सचिव निशा देसाई बताती हैं कि व्‍हाइट हाउस में जब डिनर चल रहा था तो उस समय मजाक भी किया गया कि

सब खा रहे हैं और मोदी उपवास पर हैं। उसी समय ओबामा ने मोदी की तारीफ की कि कैसे वह सिर्फ गर्म पानी के शेड्यूल को अपनाने के बाद भी इतने एनर्जेटिक बने हुए हैं।

योग पर ओबामा ने की खूब बातें

निशा देसाई के मुताबिक ओबामा ने योग पर बातचीत करने में भी काफी रूचि दिखाई। बातचीत में कई बार बहुत ही व्‍यक्तिगत और कई बार बहुत ही मानवीय मुद्दों पर बात हुई।

64 वर्षीय मोदी पिछले कई वर्षों से योग कर रहे हैं। मोदी ने जब पिछले शनिवार को यूएनजीए में अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस पर बात की तो भारत में उनकी खूब आलोचना भी हुई लेकिन दूसरे कई देशों ने मोदी की इस मुद्दे पर काफी तारीफ भी की।

अमेरिकी कांग्रेस की सदस्‍य तुलसी गिब्‍बार्ड ने कहा है कि वह इस सिलसिले में एक प्रस्‍ताव पास करने में अमेरिकी कांग्रेस की मदद करेंगी।

मिशेल व्‍हाइट हाउस तक लाईं योग

अमेरिकी की फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा की वजह से योग व्‍हाइट हाउस के अंदर तक पहुंचा। आज भी मिशेल व्‍हाइट हाउस में योग करती हैं।

वर्ष 2009 से योग व्‍हाइट हाउस के साउथ लॉन में एनुअल व्‍हाइट हाउस इस्‍टर एग रोल का एक अहम हिस्‍सा बन गया है। इस्‍टर एग रोल पिछले 135 वर्षों से व्‍हाइट हाउस का सबसे बड़ा पब्लिक इवेंट है।

वर्ष 2009 से जब से व्‍हाइट हाउस के इवेंट में योग को लाया गया तब से ही करीब 30,000 अमेरिकी परिवारों ने इसे अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्‍सा बना लिया है। ओबामा परिवार ने व्‍हाइट हाउस के पब्लिक इवेंट में योग को शामिल कर इसे एक अलग ही रंग दे डाला।

35 प्रतिशत अमेरिकियों की जिंदगी का हिस्‍सा

एक सर्वे के मुताबिक इस समय करीब 35 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने योग को अपनी जिंदगी का हिस्‍सा बना डाला है। वहीं दूसरी ओर वर्ष 2012 में अमेरिकी सेनाओं ने भी अपने सैनिकों के लिए एक खरस कार्यक्रम शुरू किया था।

इस कार्यक्रम के तहत उन्‍होंने अपने सैनिकों को तनाव से मुक्‍त कराने के लिए विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। अब योग अमेरिकी सेनाओं के कैंप का एक अहम हिस्‍सा बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+