सिडनी के ऑलफोन्स एरिना में मैडिसन स्क्वॉयर पार्ट-2
सिडनी। 15 और 16 नवंबर को ब्रिसबेन में जी-20 समिट में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिडनी के लिए रवाना हो जाएंगे। वह फिर से तैयार हैं यहां के ऑलफोन्स एरिना में मैडिसन स्क्वॉयर पार्ट 2 को सफल बनाने के लिए।

ओलंपिक्स के लिए तैयार हुआ था ऑलफोन्स
- ऑलफोन्स एरिना को सिडनी सुपर डोम के नाम से भी जानते हैं।
- यह एरिना 20,000 मीटर की जगह पर फैला हुआ है।
- ऑलफोन्स एरिना के अलावा इसे पहले एसर एरिना के नाम से जानते थे।
- ऑलफोन्स एरिया ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है।
- इस एरिना को वर्ष 2000 में ऑस्ट्रेलिया में हुए सिडनी समर ओलंपिक्स के लिए तैयार किया गया था।
- इसके कंस्ट्रक्शन में करीब 200 मिलियन डॉलर का खर्च आया।
- एरिना पर आरोप लगाया गया कि इसमें जिन एयरकंडीशन यूनिट्स का प्रयोग किया गया है उन्होंने ओलंपिक्स के दौरान ग्रीन गाइडलेंस को तोड़ा।
- इस एरिना में 3,400 कारों की पार्किंग के लिए जगह है। इस पार्किंग के निर्माण में ही अकेले 25 मिलियन डॉलर का खर्च आया।
- इसके अलावा 25 मिलियन डॉलर की रकम के साथ ही इसमें एक प्लाजा का निर्माण किया गया।
- यह दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ एरिना में शामिल हैं।
मोदी के नाम पर 23,000 बुकिंग्स
17 नवंबर को नरेंद्र मोदी यहां ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों के बीच होंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। न्यूयॉर्क की ही तरह यहां भी मोदी की दिवानगी देखते ही बन रही है। एक माह पहले से मोदी के इस स्पेशल कार्यक्रम के लिए 28 अक्टूबर को टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी और अब यह हाउसफुल हो चुका है। आरएसएस के अंतराष्ट्रीय संयुक्त संयोजक रवि कुमार की मानें तो करीब 17,000 भारतीयों ने इस कार्यक्रम के लिए टिकट हासिल कर लिए हैं।
उन्होंने बताया कि इस हॉल की क्षमता 21,000 है और अब 17,000 टिकटों की बिक्री के साथ ही इस हॉल ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है। 23,000 बुकिंग्स मोदी को सुनने के लिए हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि इन बुकिंग्स के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। 16,000 लोग बाहर तो 17,000 लोग अंदर मोदी को सुनेंगे। 16,000 लोग जो बाहर होंगे उनके लिए बड़ी स्क्रींस पर लाइव टेलीकास्ट का इंतजाम किया गया है।
मोदी से पहले मिक जैगर और बाद में केटी पैरी
मोदी के कार्यक्रम से पहले यहां पर रोलिंग स्टोन के मिक जैगर ने अपनी हाउसफुल परफॉर्मेंस दी है।मोदी के कार्यक्रम के बाद यहां पर मशहूर ब्रिटिश सिंगर केटी पेरी का शो होना है। साफ है कि मोदी का करिश्मा ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच चुका है। सबको अब 17 नवंबर का इंतजार है जब मोदी यहां मौजूद भारतीयों के बीच मौजूद होंगे।












Click it and Unblock the Notifications