मध्‍यावधि चुनावों में हार ने खोली बराक ओबामा की आंखे

वाशिंगटन। अमेरिका के मध्‍यावधि चुनावों के नतीजे राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं। इस हार ने शायद ओबामा की आंखें खोल दी हैं।

barack obama woes to work on economy and jobs

सीनेट और प्रतिनिधि सभा में अब बिना बहुमत वाले ओबामा ने उन मुद्दों पर घ्‍यान देने की बात कही है, जिन्‍हें वह कहीं न कहीं नजरअंदाज करते आ रहे थे। हार के बाद ओबामा ने कहा कि उन्‍हें रिपब्लिकंस के साथ मिलकर देश के लिए काम करना होगा और साथ ही कुछ मुद्दों पर विशेषाधिकार का प्रयोग भी करना पड़ेगा।

द वॉल स्ट्रीट जनरल में लिखे एक संपादकीय में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जॉन बोहनर और सीनेट के आगामी मैजॉरिटी लीडर मिच मैककॉनेल ने कहा कि वे ओबामाकेयर को रद्द करने की दिशा में बढ़ेंगे जिसका रोजगारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। गौरतलब है कि ओबामाकेयर को विधायी मोर्चे पर राष्ट्रपति बराक ओबामा की महत्वपूर्ण उपलब्धि समझा जाता है।

वहीं हार के बावजूद आशान्वित नजर आ रहे ओबामा ने अपने भाषण में कहा कि दुनिया के बाकी हर देश के लिए हमारे पास सर्वश्रेष्ठ पत्ते हैं। मैं अमेरिका को लेकर आशान्वित हूं। उन्होंने कहा कि अगले दो सालों में मेरी जिम्मेदारी कुछ प्रासंगिक और ठोस काम करने की है। जहां तक संभव होगा, कांग्रेस की मदद से ऐसा किया जाएगा और जहां नहीं संभव होगा मैं अपने स्तर पर खुद फैसला लूंगा।

ओबामा ने कहा कि उनके सत्ता संभालने के बाद से अमेरिका में वास्तविक प्रगति हुई है। बेरोजगारी की दर नीचे आई है और घाटा कम हुआ है। ओबामा के मुताबिक देश में बेरोजगारी दर नीचे आई है और घाटा कम हुआ है। ओबामा की मानें तो वह मैं विचारों को डेमोक्रेट या रिपब्लिकन के आधार पर नहीं देखते हैं बल्कि अमेरिकी लोगों के नजरिए से देखता हैं।

ओबामा से बेबाकी से कहा कि कांग्रेस कुछ ऐसे विधेयक पास करेगी जिन पर वह हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं। उन्‍हें मालूम है कि मैं भी कुछ ऐसे कदम उठाऊंगा जो कांग्रेस को पसंद नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+