अमेरिका के रक्षामंत्री के बाद पेंटागन के मुखिया केविन स्वीनी ने दिया इस्तीफा
वाशिंगटन। जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से सैनिकों को बाहर लाने का फैसला लिया था, उसने हर किसी को चौंका दिया था। ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिका के रक्षामंत्री जिम मैटिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन मैटिस के इस्तीफे का बाद पेंटागन स्टाफ के चीफ केविन स्वीनी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वीनी ने अपने बयान में कहा कि दो साल तक पेंटागन में अपनी सेवाएं देने के बाद मैंने फैसला लिया है कि अब प्राइवेट सेक्टर में वापस जाने का यह सही समय है।

इससे पहले पेंटागन की प्रवक्ता डाना व्हाइट ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल अमेरिका उप रक्षा सचिव पैट्रिक शैनहन कार्यवाहक मुखिया होंगे। आपको बता दें कि अमेरिका के रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वैचारिक मतभेद की खबरें सामने आई थी ,जिसके बाद रक्षामंत्री मैटिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल मैटिस ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने पारंपरिक गठबंधन को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था, साथ ही जो लोग अमेरिका की छवि को खराब कर रहे हैं उनके खिलाफ खड़े होने की अपील की गई थी। जिसके बाद ट्रंप और मैटिस के बीच मतभेद देखने को मिला था।
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ साथ वैचारिक मतभेद के बाद मैटिस ने ट्रंप को लिखे पत्र में कहा था कि आपको एक रक्षामंत्री रखने का अधिकार है, जिसके विचार आपसे काफी मिलते-जुलते हो, ऐसे में मेरा इस्तीफा देना ही सही है। मैटिस के इस्तीफा देने के बाद ट्रंप ने ट्वीट करके कहा कि मैटिस सम्मान के सासथ फरवरी के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उनके कार्यकाल में लड़ाकू उपकरण खरीदने में खास भूमिका निभाई थी। मैटिस ने कहा था कि सीरिया से सैनिको को वापस बुलाना सामरिक गलती हो सकता है
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर नहीं है मुद्दा, इससे आगामी चुनाव में हो सकता है नुकसान- चिराग पासवान












Click it and Unblock the Notifications