Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच प्रेम की इस तस्वीर ने दुनिया को रुलाया!

सर्रे, ब्रिटिश कोलंबिया। कनाडा के एक बुजुर्ग दंपति की तस्वीर दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींच रही है। इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में दोनों बुजुर्ग पति पत्नी अपने आंसू पोंछ रहे हैं। ये दिल तोड़ने वाली तस्वीर ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे की है जहां ये बुजुर्ग दंपति 62 साल तक शादीशुदा जिंदगी साथ बिताने के बाद एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।

viral photo

केयर होम में पड़ गई जगह की कमी

83 साल के वुल्फ और 81 साल की हो चुकीं अनिता की शादी 1954 में हुई थी। तबसे अब तक दोनों 62 साल से एक दूसरे के साथ खुश जिंदगी बिता रहे थे। जब दोनों का स्वास्थ्य खराब रहने लगा तो आठ महीने पहले वे ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे के केयर होम में रहने गए लेकिन उसमें बेड की कमी पड़ गई।

इस वजह से वुल्फ और अनिता को अलग-अलग केयर होम में शिफ्ट होना पड़ा। दोनों एक दूसरे से हर दूसरे दिन मिल पाते हैं। यह उसी मुलाकात की तस्वीर है जो फेसबुक पर वायरल हो गई।

वुल्फ को है भूलने की बीमारी

वुल्फ को बुढ़ापे में होने वाली भूलने की बीमारी डेमेंशिया है। उनके साथ पत्नी अनीता के नहीं रहने से परिजनों को डर है कि वुल्फ कहीं उन्हें भूल न जाएं। पिछले आठ महीनों से वुल्फ की तबियत में कोई सुधार नहीं है।

वुल्फ और अनिता को एक बेटा और दो बेटियां हैं। वे चाहते हैं कि उनके माता पिता बुढ़ापे में एक साथ रहें लेकिन पिछले आठ महीने की कोशिशों के बावजूद एक केयर होम में दोनों के लिए बेड नहीं मिल पाने की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा।

पोती ने खींची वायरल तस्वीर

बुजुर्ग दंपति की वायरल तस्वीर उनकी पोती एश्ले ने खींची है। उन्होंने फेसबुक अपने दादा-दादी के प्यार के बारे में लिखा, '62 साल साथ रहने के बाद वे दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते। वे हर चीज साथ करते थे।'

एश्ले बताती हैं कि दादा से अलग होने के बाद उनकी दादी चिंता में रहती हैं, उनको पेसमेकर लग गया है और वह अब वाकर या ह्वीलचेयर के सहारे चलती हैं।

हर दूसरे दिन वुल्फ और अनिता एक दूसरे से मिलते हैं। अनिता को आंधे घंटे तक ड्राइव करके उनके परिवार वाले वुल्फ से मिलवाने ले जाते हैं। जब दोनों मिलते हैं तो खूब रोते हैं। इसी दौरान एश्ले ने यह तस्वीर खींची जो फेसबुक पर वायरल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+