'डेडबॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं तालिबानी', अफगानी महिला पुलिसकर्मी बोलीं- ये जिंदा-मुर्दा भी नहीं देखते
'डेडबॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं तालिबानी', अफगानी महिला पुलिसकर्मी बोलीं- ये जिंदा-मुर्दा भी नहीं देखते
नई दिल्ली, 24 अगस्त: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। तालिबान के राज में अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा क्रूरता और दरिंदगी महिलाओं पर हो रहे हैं। अफगानिस्तान छोड़कर भारत आई अफगानी महिला पुलिसकर्मी ने तालिबानियों का खौफनाक सच बयां किया है। एक हफ्ते पहले अफगानिस्तान से भारत आई वहां की पूर्व महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि तालिबानी इतने वहशी हैं कि डेडबॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं। तालिबानी ये भी नहीं देखते हैं कि कोई जिंदा है या मर गई है। अफगान की पूर्व महिला पुलिसकर्मी ने दावा किया है तालिबानी अफगानिस्तान के हर घर से एक लड़की चाहते हैं।

'तालिबानी लाशों का भी बलात्कार करते हैं'
पूर्व महिला अफगान पुलिस फोर्स, जिनकी पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों को इस बात की परवाह नहीं होती है कि ''कोई व्यक्ति मर गया है या जीवित है"। तालिबान गिरोह घर-घर जाकर गुलाम महिला के शवों के साथ सेक्स करते हैं।
न्यूज18 से बात करते हुए मुस्कान ने कहा है कि तालिबान आतंकवादियों ने या तो परिवारों की महिलाओं को उनके घर से उठाया है या तो उन्हें गोली मारी दी है। महिला ने कहा है कि तालिबानी लाशों का भी बलात्कार करते हैं।

अफगानी महिला बोलीं- मिली थी वहां कई धमकियां
मुस्कान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब मैं तालिबान में थी तो वहां मुझे कई चेतावनियां मिलीं और कई बार धमकियां भी मिलीं।'' मुस्कान ने कहा, " अगर आप काम पर जाते हैं, तो आप खतरे में हैं, आपका परिवार खतरे में है। वो बस एक चेतावनी देते हैं, उसके बाद कोई चेतावनी देना बंद कर देंगे।''
अफगानी महिला ने कहा, "वे (तालिबान) शवों का भी बलात्कार करते हैं। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि व्यक्ति मृत है या जीवित। क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?"

'20-25 दिन की डेडबॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं'
काबुल ने तैनात रहीं मुस्कान की एक साथी के साथ भी तालिबानियों ने ऐसा ही कुछ किया है। मुस्कान ने कहा, ''20-25 दिन के बाद जब डेड बॉडी मिली तो वे लोग डेड बॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं। उन्हें नहीं दिखता कि वे मर चुके हैं।''
मुस्कान ने कहा कि तालिबानियों ने उनकी महिलासहकर्मी को अगवा किया था और डेड बॉडी परिवार को लौटाते हुए धमकी दी कि यदि किसी ने पुलिस या सरकार के साथ काम किया तो उसके साथ भी यही होगा। इसके बाद ही मुस्कान ने अफगानिस्तान छोड़ने का फैसाल किया।

मुस्कान बोलीं- 10-12 साल की बच्चियों को भी उठा लेते हैं तालिबानी
महिला पुलिसकर्मी मुस्कान ने कहा, ''तालिबानी लोग चाहते हैं कि उन्हें हर घर से एक लड़की मिले। अगर आप उन्हें लड़की नहीं देंगे तो वो पूरे परिवार को मार डालते हैं। 10-12 साल की लड़की भी उठा के ले जाते हैं।'' मुस्कान ने दावा किया कि मीडिया के सामने जो तालिबानी कहते हैं कि वो बदल गए हैं ये सब बस एक दिखावा है।












Click it and Unblock the Notifications