तालिबान ने अफगानिस्तान पुलिस पर किया हमला, 11 की मौत

काबुलः अफगानिस्तान में तालिबान का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तालिबान ने रविवार को एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में कई और लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। अफगान अधिकारियों ने इस हमले की जानकारी दी है।

afghanistan taliban killed 11 policemen

अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने बताया है कि प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह में तालिबान ने हमला किया है और इस हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसमें आतंकियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

हमले के बाद तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें, अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों पर तालिबान के हमले बढ़े हैं। इससे पहले भी रविवार को कांधार शहर में नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में एक अफगानी महिला की मौत हो गई थी। वहीं चार अन्य नागरिक इस हमले में घायल हो गए थे।

कांधर में हुए हमले के बार समाचार एजेंसी शिन्हुआ को एक अधिकारी ने बताया कि ये धमाका रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे हुआ था। धमाका सड़क किनारे हुआ ये वो सड़क शहर है जो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शहर को जोड़ती है। अधिकारी के मुताबिक, 'शुरुआती जानकारी के अनुसार विस्फोट में एक महिला की मौत हुई है और चार अन्य नागरिक घायल हुए हैं। लेकिन काफिले में मौजूद किसी विदेशी को चोट नहीं पहुंची, क्योंकि वे बम प्रूफ वाहनों में बैठे हुए थे।'

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के इस शहर के लिए चीन ने ग्रांट किए 3300 करोड़ रुपये, जानिए क्यों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+