अफगानिस्तान: तालिबान ने काबुल में पुलिस चौकियों को बनाया निशाना, 9 पुलिस कर्मियों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में पुलिस चौकी को आतंकवादियों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। अफगानिस्तान सरकार ने इस हमले में अब तक 9 पुलिस अधिकारियों के मौत की पुष्टी की है। अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र के गजनी प्रांत में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

गजनी प्रांत गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा कि शनिवार सुबह तालिबान के लड़ाकों ने पुलिस की दो चौकियों पर हमला कर दिया। नूरी के अनुसार, पुलिस और तालिबान के बीच चली एक घंटे की मुठभेड़ में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने 14 पुलिस को मार गिराया है।
तालिबान ने अपनी नई रणनीति के तहत हाल ही में पुलिस चौकियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना शुरू किया है, जिसमें नाटो और यूएस आर्मी बेस भी शामिल है।
अफगानिस्तान में तालिबान से लड़ने के लिए अफगानिस्तान, यूएस और नाटो फोर्स ने पिछले महीनों में कार्रवाई तेज की है। हालांकि, इस तालिबान के खिलाफ इस लड़ाई में अफगानिस्तान के आम नागिरकों की मौत हो रही है। पिछले कुछ हफ्तों से अफगानिस्तान में लगभग हर दिन आतंकी हमलों को झेल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications