अफगानिस्तान: तालिबान ने 40 यात्रियों को किया किडनैप
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में तालिबान ने 40 यात्रियों को अगवा कर लिया हैं। प्रांतीय पुलिस ने रविवार को कहा कि दारा-ए-सूफ जिले में आतंकियों ने बस में से यात्रियों को अगवा कर लिया। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जब आतंकियों ने यात्रियों को निशाना बनाते हुए उनका अपहरण कर दिया।

समांगन पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, यह घटना आज सुबह दारा-ए-सूफ जिले के दारा गांव में हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन फिलहाल यात्रियों को तालिबान के हाथों से सुरक्षित निकालने की कोशिश में लगा है।
ज्यादातर हैवी टन के वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं, जो अफगानिस्तान में स्थानीय बाजारों में दारा-ए-सूफ कोयले की खानों से कोयला ट्रांसफर करते हैं। हालांकि, तालिबान ने अभी तक इस घटना पर टिप्पणी नहीं की है।
इससे पहले तालिबान ने मंगलवार को सार-ए-पुल प्रांत के बालखब जिले के उत्तरी बाल्क प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ तक यात्रा करने वाले कम से कम 25 यात्रियों का अपहरण कर लिया था। अभी तक इन 25 यात्रियों की कोई पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications