अफगानिस्तान: आतंकियों ने शिया मस्जिद को बनाया निशाना, ब्लास्ट में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर: तालिबान ने हथियार के दम पर अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया। साथ ही वहां पर नई सरकार का ऐलान कर दिया, लेकिन हालात सुधरने के बजाए बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को आतंकियों ने कुंदुज शहर में शिया मस्जिद को निशाना बनाते हुए एक बड़ा ब्लास्ट किया। जिसमें अब तक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

Afghanistan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद के आसपास काफी भीड़ थी। उसी दौरान इलाके में तेज धमाके की आवाज आई। आसपास के लोग जब वहां पहुंचे, तो उन्हें चारों ओर मलबा और लाशें बिखरी दिखाई दीं। इसके बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अब तक 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, ऐसे में वो अभी सही आंकड़ा नहीं बता सकते हैं।

मामले में अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति के उप मंत्री जबीउल्लाह मुजाहिदी ने कहा कि कुंदुज के खानाबाद बंदर इलाके में ये घटना हुई है। आतंकियों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने गए लोगों को निशाना बनाया। इस घटना में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। मृतकों में कुछ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। उनकी सरकार इस हमले में लोगों को पता लगाकर रहेगी। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IS पर शक
वैसे तो अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन इस घटना का शक आतंकी संगठन IS पर जा रहा है। वो लगातार अफगानिस्तान में शिया मुसलमानों को निशाना बना रहा। अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी के बाद ये वहां पर सबसे बड़ा हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+