Ramakant Dayma Death: बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका, नहीं रहे फेमस एक्टर रमाकांत दायमा, कैसे हुई मौत?

Ramakant Dayma Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर रमाकांत दायमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज यानी 26 मई 2026 (मंगलवार) को रमाकांत दायमा के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अचानक यूं चले जाने से करीबी दोस्त, सहकर्मी और फैंस गहरे सदमे में हैं।

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रमाकांत दायमा
एक्टर रमाकांत दायमा की मौत की जानकारी उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने रमाकांत दायमा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है।

Ramakant Dayma Death

शुभांगी ने शेयर किया रमाकांत दायमा का आखिरी वीडियो

-शुभांगी लटकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रमाकांत दायमा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुशी से डांस करते और एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने बेहद इमोशनल नोट लिखते हुए अपने दोस्त को श्रद्धांजलि भी दी है।

-शुभांगी लटकर ने लिखा है- आज मैंने एक बेहद खूबसूरत इंसान को खो दिया है और इस नुकसान ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया है। शुभांगी ने बताया कि रमाकांत दायमा सिर्फ उनके अच्छे दोस्त ही नहीं थे बल्कि परिवार की तरह थे। वह ऐसे इंसान थे जिनके अंदर जिंदगी को पूरी तरह जीने का जुनून था।

'छोटे कद के मगर बेहद मजबूत इंसान थे रमाकांत'

-अपने पोस्ट में शुभांगी लटकर ने रमाकांत दायमा के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि रमाकांत एक बेहतरीन डांसर, शानदार सिंगर और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता थे। इतना ही नहीं, वह एक ऐसे इंसान थे जिनकी बातें हमेशा दिल को छू जाती थीं और जिनकी सलाह में गहराई होती थी।

-शुभांगी ने भावुक होकर लिखा कि भले ही रमाकांत कद में छोटे दिखते थे लेकिन हिम्मत और साहस के मामले में वह सबसे मजबूत लोगों में से एक थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे लेकिन इसके बावजूद उनके अंदर उम्मीद और जिंदगी के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ।

अधूरे रह गए रमाकांत के कई सपने

-एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने बताया कि वह जल्द ही रमाकांत के साथ फिर से साथ काम करने वाली थीं। उन्होंने एक हिंदी नाटक करने की योजना बनाई थी और साथ में मंच पर खूबसूरत कविताएं प्रस्तुत करने का सपना भी देखा था।

-शुभांगी ने अपने दोस्त को याद करते हुए लिखा कि जब उन्होंने रमाकांत से दोबारा साथ काम करने की बात की, तो वह मुस्कुराते हुए बोले थे- मुझे जल्दी ठीक होने दो, लेकिन किसे पता था कि ये सपना अधूरा ही रह जाएगा।

-शुभांगी ने लिखा कि कुछ लोगों का जाना ऐसी खामोशी छोड़ जाता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और रमाकांत दायमा का जाना उनके लिए वैसा ही दर्द है।

कैसे हुआ रमाकांत दायमा का निधन

-फिलहाल रमाकांत दायमा के निधन की असली वजह सामने नहीं आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि वह पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

रमाकांत दायमा के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फैंस भी लगातार अभिनेता को याद करते हुए दुख जाहिर कर रहे हैं।

कला और मुस्कान से हमेशा याद किए जाएंगे रमाकांत दायमा

रमाकांत दायमा ने अपने अभिनय और व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनकी सादगी, मुस्कुराहट और जिंदादिली को हमेशा याद किया जाएगा। इंडस्ट्री ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+