PM Kisan 23rd Installment: किस दिन आएगी 23वीं किस्त? पैसे पाने के लिए तुरंत पूरे करें ये जरूरी काम

PM Kisan 23rd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बड़ी राहत देने वाली स्कीम मानी जाती है। खेती-किसानी के बढ़ते खर्चों के बीच यह योजना किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है, जिससे छोटे और जरूरतमंद किसानों को काफी सहारा मिलता है। यही वजह है कि हर नई किस्त का इंतजार किसानों को बेसब्री से रहता है। अब योजना से जुड़े लाभार्थियों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। गांवों से लेकर शहरों तक किसान यह जानना चाहते हैं कि आखिर अगली किस्त जून महीने में जारी होगी या फिर इसके लिए जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा।

पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च महीने में जारी की गई थी, जिसके बाद अब चार महीने का समय पूरा होने जा रहा है। ऐसे में उम्मीद बढ़ गई है कि सरकार जल्द किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। दूसरी तरफ कई ऐसे किसान भी हैं जिनकी किस्त जरूरी काम पूरे न होने की वजह से अटक सकती है। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि किन लोगों को अगली किस्त का लाभ मिलेगा और किन वजहों से भुगतान रुक सकता है।

PM Kisan 23rd Installment

किन किसानों को मिलेगा किस्त का फायदा?

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो योजना के नियमों के तहत पात्र पाए जाते हैं। सरकार लाभार्थियों की जानकारी लगातार जांचती रहती है ताकि गलत तरीके से फायदा लेने वालों को बाहर किया जा सके। ऐसे में जिन किसानों की जानकारी सही होगी और जरूरी प्रक्रिया पूरी होगी, उन्हीं के खाते में 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Kisan की 23वीं किस्त से पहले बिहार-यूपी के किसानों को बड़ा झटका, क्यों काटे गए 18 लाख लोगों के नाम?

ई-केवाईसी करवाना है जरूरी

अगर किसी किसान ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है तो उसे जल्द यह काम पूरा कर लेना चाहिए। सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि बिना e-KYC वाले किसानों की किस्त अटक सकती है। किसान ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

भू-सत्यापन भी है जरूरी

योजना का लाभ जारी रखने के लिए भू-सत्यापन यानी जमीन से जुड़ी जानकारी का वेरिफिकेशन भी जरूरी है। जिन किसानों का भू-सत्यापन पूरा नहीं होगा, उनकी अगली किस्त रुक सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने दस्तावेज समय रहते अपडेट करवा लें।

आधार लिंकिंग में गलती पड़ी भारी तो अटक सकती है रकम

पीएम किसान योजना में आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। अगर खाते में आधार लिंक नहीं है या नाम और जानकारी में गलती है, तो भुगतान फेल हो सकता है। कई किसानों की पिछली किस्तें भी इसी वजह से अटक चुकी हैं।

जून में आएगी 23वीं किस्त या जुलाई में?

पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च महीने में जारी हुई थी। ऐसे में चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में जुलाई की शुरुआत का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने सभी जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें ताकि किस्त आने पर किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: आपके खाते में आएंगे 23वीं किस्त के पैसे? सरकार ने बताया किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+