Stock Market Holiday: 27 मई या 28 मई! बकरीद पर किस दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट? इस साल सिर्फ 7 छुट्टियां बाकी

Stock Market Holiday: अगर आप भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग या निवेश करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद अहम और सामान्य दिनों से थोड़ा अलग होने वाला है। इस हफ्ते मार्केट में आपको हर रोज दांव लगाने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए वर्किंग डेज में कटौती कर दी है। इस बदलाव के कारण इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बरोइंग (SLB) सेगमेंट समेत पूरे बाजार पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

अगर आपने समय रहते इस हफ्ते का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग नहीं समझी, तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानतें हैं इस हफ्ते बाजार किस दिन और क्यों बंद रहने वाला है, साथ ही कमोडिटी मार्केट (MCX) के लिए क्या नया नियम जारी हुआ है।

stock market holiday 2026

बकरीद पर किस दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट?

स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, इस हफ्ते गुरुवार (28 मई) को बकरीद (Bakri Eid) के मौके पर पूरे देश के शेयर बाजारों में ताला लटका रहेगा। मई के महीने में यह दूसरा मौका है जब निवेशकों को ट्रेडिंग से दूर रहना पड़ेगा, इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहा था। गुरुवार को छुट्टी होने के कारण अब निवेशकों के पास इस हफ्ते कमाई करने के लिए केवल 4 दिन ही बचेंगे।

कमोडिटी मार्केट (MCX) के लिए आया नया टाइम-टेबल

शेयर बाजार के पूरी तरह बंद रहने के बावजूद, कमोडिटी में ट्रेड करने वालों के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) से एक बड़ी राहत की खबर है। MCX गुरुवार को पूरी तरह बंद नहीं रहेगा।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गुरुवार को सुबह का सेशन (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) तो बंद रहेगा, लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक) सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा, जहां ट्रेडर्स अपना दांव लगा सकेंगे। वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) दोनों ही शिफ्टों में पूरी तरह बंद रहेगा।

साल 2026 में अब सिर्फ 7 छुट्टियां बाकी

साल 2026 के लिए तय की गई कुल 16 छुट्टियों में से 8 छुट्टियां अब तक पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को बकरीद की इस छुट्टी के बाद इस पूरे साल में बाजार केवल 7 दिन और बंद रहेगा। अगला मार्केट हॉलीडे अगले महीने 26 जून को मुहर्रम के मौके पर होगा।

साल 2026 के दूसरे हाफ (जुलाई से दिसंबर) की बची हुई छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर: दशहरा
  • 10 नवंबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर: क्रिसमस

रविवार को भी खुलेगा बाजार

मार्केट की इस लिस्ट में एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस साल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 8 नवंबर (दिवाली लक्ष्मी पूजन) जैसे बड़े त्योहार वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं। हालांकि, रविवार (8 नवंबर) को दिवाली होने के बावजूद परंपरा के मुताबिक उस दिन बाजार पूरी तरह बंद नहीं रहेगा। इस दिन स्टॉक एक्सचेंज एक विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' (Muhurat Trading) सत्र का आयोजन करेंगे, जो केवल एक घंटे के लिए खुलता है। इसके सटीक समय की जानकारी दिवाली के ठीक पहले जारी की जाएगी।

Petrol Diesel Price: आज घटे या बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट
Petrol Diesel Price: आज घटे या बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+