गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा अफगानिस्तान, हिस्सों में बंट चुका है तालिबान.. पूर्व अफगान चीफ ऑफ स्टाफ का दावा
Afghanistan News: अफगानिस्तान के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ ने दावा किया है, कि तालिबान गुटबाजी से त्रस्त है और अफगानिस्तान गृहयुद्ध की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व अफगान कमांडर ने दावा किया है, कि नाटो की सेना के काबुल छोड़ने के दो साल बाद अफगानिस्तान, विदेशी आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल हैबतुल्लाह अलीज़ई, जो अगस्त 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्ज़ा करने के समय सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ थे, उन्होंने कहा है, कि तालिबान में टूट पड़ने वाला है, और टूटते ही देश में कब्जे के लिए गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल हैबतुल्लाह अलीज़ई ने कहा है, कि "मेरा मानना है, कि अफगानिस्तान में स्थिति बहुत गंभीर और खतरनाक है और यह एक खतरनाक दिशा में जा रहा है, और देश फिर से गृह युद्ध में फंस सकता है या फिर अफगानिस्तान में विभाजन हो सकता है, क्योंकि आप देख रहे हैं, कि पिछले दो वर्षों में अफगानिस्तान पर आतंकवादियों का नियंत्रण हो गया है और देश आतंकियों के कब्जे में फंसा हुआ है।
पूर्व अफगान चीफ ऑफ स्टाफ का दावा
लेफ्टिनेंट जनरल हैबतुल्लाह अलीज़ई वर्तमान में अमेरिका में रह रहे हैं और उन्होंने देश के बाहर अफगानों को एक साथ लाने के लिए एक पहल शुरू की है।
अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति से असंतुष्ट, अलीज़ई ने युद्धग्रस्त देश और उसके नागरिकों को अचानक तालिबान की दया पर छोड़ने के लिए जो बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा, कि तालिबान शासन के कारण देश में आतंकवादी संगठनों की संख्या में वृद्धि हुई है।
यहां तक कि अल-शबाब जैसे अफ्रीकी आतंकवादी समूहों ने भी अफगानिस्तान में पैर जमा लिए हैं और उन्होंने अपने आतंकवादियों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, कि अफगानिस्तान में सब कुछ तालिबान के शासन के तहत हो रहा है।
उन्होंने कहा, कि क्षेत्र में अल-कायदा सक्रिय है जो लगातार मजबूत होता जा रहा है।
उन्होंने कहा, कि "यही स्थिति है। अल-कायदा अफगानिस्तान में सक्रिय है। दाएश (ISIS) अधिक से अधिक सक्रिय हो रहा है और विभिन्न हिस्सों में तालिबान शासन के खिलाफ कई प्रतिरोध समूहों की घोषणा और स्थापना की जा रही है, जो निश्चित रूप से अफगानिस्तान को एक और गंभीर गृहयुद्ध या संभावित विभाजन (अफगानिस्तान) की ओर ले जाएगा।"
पूर्व कमांडर ने कहा, कि तालिबान शासन के तहत अफगानिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा, कि "मुझे लगता है, कि बाइडेन प्रशासन ने उस समय एक बड़ी गलती की, या विशेष रूप से बाइडेन खुद ने। उन्हें अफगानिस्तान के बारे में और जयादा जानकारी एकत्र करने और अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में थोड़ा और गहराई से जानना चाहिए था। लेकिन यह फैसला इतनी तेजी से लिया गया, यहां तक कि अफगानिस्तान में चल रही मौजूदा स्थिति के बारे में गहराई से सोचे बिना ही नाटो सेना के अफगानिस्तान से बाहर निकलने रका फैसला लिया गया।"
अफगान सेना के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ ने दावा किया, कि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन को जमीनी स्थिति के बारे में बताया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी की नहीं सुनी।
लेफ्टिनेंट जनरल हैबतुल्लाह अलीज़ई ने कहा है, कि "हालांकि, हम अफ़ग़ान और उसके प्रशासन के रूप में, इंटेल संगठनों और सेना जैसे कुछ संगठनों ने भी उन्हें बताया था, कि अराजकता के हालात होने वाले हैं, क्योंकि हम ज़मीन पर स्थिति दो देख रहे थे। दुर्भाग्य से, उन्होंने कभी किसी की नहीं सुनी, बाइडेन प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी और अब की स्थिति, अब आप देख रहे हैं, देश कहां आ चुका है।"
अलीज़ई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, कि "और अगर वे इसके बाद भी नहीं सुनते हैं, तो मैं आपको बता सकता हूं कि अफगानिस्तान 2001 से भी पहले से भी बदतर होने वाला है।"
आपको बता दें, कि तालिबान में दो फाड़ होने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं और कई रिपोर्ट्स में दावा किया है, कि इन दोनों गुटों के बीच आगे जाकर सत्ता में संघर्ष हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications