अफगानिस्तान चुनाव: वोटिंग के दूसरे दिन आतंकी हमला, 11 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है, इस बीच नांगरहार प्रांत में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 11 लोगों के मौत हुई है। अफगानिस्तान अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वी नांगरहार में आंतकी धमाका हुआ है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्ला खोग्यानी ने कहा कि रविवार को हुए धमाके में छह बच्चे शामिल हैं। यह हमला अफगानिस्तान के संसदीय चुनावों के दूसरे दिन हुआ है। इससे पहले शनिवार को हुए हमलों और तकनीकी कारणों की वजह से चुनाव की तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई थी।

अफगानिस्तान चुनाव: वोटिंग के दूसरे दिन आतंकी हमला, 11 की मौत

इस हमले की फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान और एक आईएसआईएस दोनों ही नांगरहार में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से सड़क के किनारे धमाके कर अक्सर आम लोगों को मौत के घाट उतारा जाता रहा है।

अफगानिस्तान में आज आम चुनाव का दूसरा दिन है। पहले दिन पॉलिंग बूथ पर धांधली और झड़पों के बाद चुनाव आयोग ने एक दिन के लिए वोटिंग को टाल दिया था। अफगानिस्तान में भारी संख्या में वोटिंग के लिए लोग बाहर आना चाह रहे हैं, लेकिन आतंकवादियों ने उन्हें चुनाव का बहिष्कार करने की धमकियां दी है।

अफगानिस्तान में इस बार 401 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें से 45 काबुल में है। चुनाव परिणामों की घोषणा अगले महीने की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+