चीन के बाद अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के तगड़े झटके, सिस्मोलॉजी सेंटर ने बताया अपडेट
Afghanistan Earthquake: चीन के बाद अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार शाम लगभग 6:53 बजे अफगानिस्तान के फ़ैज़ाबाद में भूकंप आया।
भूकंप के बारे में समाचार एजेंसी ANI ने बताया, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फैजाबाद के 19 किमी एसएसई (दक्षिण पूर्वी हिस्से में) में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।

अफगानिस्तान भूकंप के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि रविवार को अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 86 किमी (53 मील) की गहराई में आया। इससे पहले जुलाई के अंतिम हफ्ते में भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
23 जुलाई के भूकंप पर एनसीएस के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। 23 जुलाई को सुबह करीब पौने नौ बजे 165 किमी की गहराई में भूकंप आया। नागरिकों को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications