अफगानिस्‍तान के हेलमंड में फिदायिन हमला, 13 की मौत, 22 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत के नावा जिले में आत्मघाती हमला हो गया है। हमले में 13 लोगों की मौत हुई है और 22 अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हेलमंद के नवां जिलें में एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षाकर्मियों के वाहन के पास खुद को बम से उड़ा लिया। हालांकि वहां की स्‍थानीय मीडिया टोलो समाचार ने पहले तो दो मौतों की बात कही लेकिन वो अब बढ़कर 13 हो गई है। कई सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं।

अफगानिस्‍तान के हेलमंड में फिदायिन हमला, 13 की मौत, 22 घायल

आपको बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया मस्जिद में दो धमाके हुए थे जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 50 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। गौरतलब है कि पिछले ही दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में हजारों और सैनिकों की तैनाती को हरी झंडी दी थी।

इससे गुस्साए कई आतंकवादी संगठनों ने अमेरिकी सरकार के इस फैसले का विरोध किया था और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 2 अगस्त को अफगानिस्तान के हेरात शहर में भी एक मस्जिद में हुए बम धमाके में 29 लोग मारे गए थे। अगस्त महीने में अफगानिस्तान में ये तीसरा बड़ा बम धमाका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+