अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में जोरदार ब्‍लास्‍ट, 30 मिनट तक होती रही गोलीबारी

काबुल। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक धमाका सेंट्रल काबुल में हुआ है। आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्‍ता नसरत राहिमी ने बताया है कि ब्‍लास्‍ट के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच टेलीकम्‍युनिकेशन मंत्रालय के बाहर गोलीबारी जारी है। राहिमी ने हालांकि अभी तक किसी के भी मारे जाने की कोई जानकारी नहीं दी है। हमले की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। अफगानिस्‍तान के पूर्वी हिस्‍से में तालिबान और आईएसआईएस दोनों ही तेजी से सक्रिय हैं।

kabul-blast

अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता विफल

आईएसआईएस और तालिबान की ओर से काबुल में पूर्व में हुए धमाकों की जिम्‍मेदारी ली जा चुकी है। रहिमी ने बताया, 'करीबी 11:40 मिनट पर कम्‍युनिकेशन मिनिस्‍ट्री के करीब एक धमाके की आवाज सुनी गई थी। इसके बाद यहां पर गोलियों की भी आवाजें आईं। धमाकों के बाद करीब 30 मिनट तक फायरिंग की आवाज सुनी गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। कम्‍युनिकेशन मिनिस्‍ट्री काबुल का दूसरा पुलिस जिला है और यह इलाका शहर का सबसे बिजी एरिया भी है। धमाके वाली जगह ग्रीन जोन से करीब दो किलोमीटर दूर है।

धमाका भारी सुरक्षा से लैस सेरेना होटल के करीब हुआ है। सेरेना होटल विदेशी आंगतुकों की पसंदीदा जगह है। यह काबुल का सबसे अहम कमर्शियल हिस्‍सा है। काबुल पिछले कुछ माह से शांत था और इस ब्‍लास्‍ट ने उस शांति को खत्‍म कर दिया है। गौरतलब बात है कि हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका और तालिबान अधिकारियों के बीच वार्ता पूरी तरह से विफल हो चुकी है। अमेरिका ने तालिबान के साथ वार्ता की पेशकश अफगानिस्‍तान में 17 वर्षों से जारी युद्ध को खत्‍म करने के मकसद से की थी।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर खबर पढ़ें यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+