काबुल: अमेरिकी दूतावास के करीब सेना के अस्पताल पर हमला, दो की मौत

हमले के बाद नाटो ने कहा है कि वो अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की सहायता करने के लिए तैयार हैं।

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अस्पताल में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सेना का यह अस्पताल, अमेरिकी दूतावास के करीब ही है। एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक हमला एक विस्फोट के साथ शुरु हुआ। 400 शैय्या वाले सदराद मोहम्मद दाऊद खान हॉस्पिटल पर 3 से 5 हमलावर जो स्वचलित हथियारों से लैसे थे, उनके पास हैंड ग्रेनेड भी था।

काबुल: अमेरिकी दूतावास के करीब सेना के अस्पताल पर हमला, दो की मौत

सभी हमलावर डॉक्टर के भेष मे अस्पताल में आए थे। हमला होने के कुछ देर बाद ही सुरक्षा बलों ने अस्पताल के आस पास के इलाके को ब्लॉक कर ट्रैफिक रोक दिया। सुरक्षा बल और हमलावरों के बीच चल रही गोलाबारी के दौरान ही दूसरा ब्लास्ट भी हुआ।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दवलात वजीरी ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल वहां है और वहां भारी गोलाबारी हो रही है। वजीरी ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राष्ट्रपति गनी ने कहा...

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अस्पताल पर आतंकी हमला हुआ है जो जिसमें सभी मानव मूल्यों को खत्म कर दिया। गनी ने यह टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक भाषण के दौरान की। गनी ने कहा कि सभी धर्मों में अस्पताल को सुरक्षित स्थल माना जाता है लेकिन यह हमला पूरे अफगानिस्तान पर हमला है।

हुई है 2 लोगों की मौत

वहीं चश्मदीदों का कहना है कि कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में काम करने वाले अब्दुल कादिर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने एक बंदूकधारी को देखा, जो डॉक्टरों के भेष में था, उसने AK-47 निकाली और खुली फायरिंग करने लगा।

उसकी फायरिंग में 1 मरीज और 1 अस्पताल के कर्मचारी की मौत हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।

ये भी पढ़ें: अफ़ग़ानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का कितना रौब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+