VIDEO: अफगानी वायुसेना ने 10 सेंकड में उड़ाया तालिबान का बड़ा ठिकाना, देखता रह गया पाकिस्तान

नई दिल्ली, 1 अगस्त: मई की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से वापस जाने का फैसला किया था। इसके बाद से तालिबान वहां पर हाबी हो रहा। साथ ही उसने कई बड़े शहरों पर फिर से कब्जा जमा लिया है। हालांकि अफगानिस्तान की सेना लगातार मोर्चा संभाले हुए है। जिस वजह से कई प्रांतों में भीषण युद्ध चल रहा। इस बीच अफगान वायुसेना ने तालिबान को बड़ा झटका दिया, जहां उसके बड़े ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की गई। (वीडियो-नीचे)

Recommended Video

    VIDEO: अफगानी वायुसेना ने 10 सेंकड में उड़ाया तालिबान का बड़ा ठिकाना, देखता रह गया पाकिस्तान
    एक ही झटके में तबाह

    एक ही झटके में तबाह

    अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि कंधार प्रांत के झेराई जिले में तालिबान ने एक बड़ा ठिकाना बना रखा था। जिस पर सरकार ने वायुसेना को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसी के तहत आतंकी ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर उसे 10 सेकंड में उड़ा दिया गया। इसका वीडियो भी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। साथ ही इस कार्रवाई में 10 से ज्यादा तालिबानी मारे गए। इसे अफगान रक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

    पाकिस्तान देखता रह गया

    पाकिस्तान देखता रह गया

    पाकिस्तान का आतंक प्रेम किसी से छिपा नहीं है। जब से तालिबान अफगानी इलाकों पर कब्जा करना शुरू किया, तब से पाकिस्तान खुलकर उसे समर्थन दे रहा है। हाल ही में उसने अफगान वायुसेना के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें साफ कहा गया था कि अगर अफगानी वायुसेना का इस्तेमाल तालिबान के खिलाफ होगा, तो पाकिस्तान की वायुसेना आतंकियों की मदद के लिए आ जाएगी। रविवार को जब ये कार्रवाई हुई, तो पाकिस्तान ने कोई भी कदम उठाना जरूरी नहीं समझा।

    254 आतंकी ढेर

    254 आतंकी ढेर

    शुरुआत में तो अफगान नेशनल आर्मी को कई इलाकों को छोड़ना पड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे अब उसकी स्थिति मजबूत हो रही है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक गजनी, कंधार, हेरात, फराह, जोज्जान, बल्ख, समांगन, हेलमंद, तखर, कुंदुज, बगलान, काबुल और कपिसा प्रांत में तालिबान के खिलाफ भीषण लड़ाई जारी है। जिसमें पिछले 24 घंटे में 254 आतंकी मारे गए। इसके अलावा 97 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

    हमला करेगा चीन?

    वहीं दूसरी ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण स्थापित हो जाएगा, लिहाजा चीन की सेना को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहना चाहिए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ये बयान इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले हफ्ते तालिबानी नेताओं ने बीजिंग का दौरा किया था, जिसमें तालिबान और चीन के बीच कई अहम समझौते हुए। ऐसे में चीनी राष्ट्रपति का नया बयान अफगानिस्तान को लेकर चीन के डबल गेम की तरफ इशारा करता है। माना जा रहा है कि एक तरह चीन तालिबान पर हमला करने की योजना बना रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+