अफगानिस्तान: कंधार में बम ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत
कंधार। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के मारूफ जिले में रविवार सुबह तालिबान द्वारा किए गए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। टोलो न्यूज के मुताबिक प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल नदीम खान ने बताया कि तालिबान के आत्मघाती हमलावरों द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में कई सुरक्षाबल भी घायल हो गए हैं।

हालांकि अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है कि कितने सुरक्षाबल घायल हुए हैं। बता दें कि अफगान युद्ध के 19 साल पूरे होने पर अमरीकी विशेष दूत जल्माय खलीलजाद शांति वार्ता के लिए अफगानिस्तान आए हैं। उनका यह सातवां दौरा था। इसके एक दिन बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।
एक दिन पहले 25 सुरक्षाबलों की मौत
मालूम हो कि अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में शनिवार को तालिबानी विद्रोहियों के हमले में सरकार समर्थित 24 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य के गर्वनर फजलुदीन मुरादी ने बताया था कि तालिबान विद्रोहियों ने शनिवार को तड़के नहरीन जिले में सरकार समर्थित सुरक्षा चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमला किया जिसमें 24 सुरक्षाकर्मी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications