दिन के तीसरे अटैक में दहला अफगानिस्तान, मदरसा के 11 छात्रों की मौत, 16 जख्मी

काबुल। अफगानिस्तान में सोमवार को तीसरा आतंकी हमला हुआ है और इस बार मदरसा स्टूडेंट इस नासूर का शिकार हुए हैं। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार में कार में विस्फोट होने से 11 स्टूडेंट्स की मौत और 16 जख्मी हो गए हैं। कंधार पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट हाजी अब्दुल्ला गांव में सुबह 11 बजे हुआ है। इस विस्फोट में 5 रोमेनियाई सैनिक भी घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में दिन का यह तीसरा आत्मघाती हमला है। इससे पहले सुबह करीब 8 बजे दो सुसाइड अटैक में 29 लोगों की जान गई है और 40 से ज्यादा जख्मी हुए हैं।

तीसरे अटैक में दहला अफगानिस्तान, 11 मदरसे छात्रों की मौत

कंधार में हुए विस्फोट में आतंकियों ने रोमानियाई सैनिकों को निशाना बनाया था, लेकिन स्टूडेंट भी चपेट में आ गए। कंधार मीडिया ऑफिस के डिप्टी स्पोक्सपर्सन मातिउल्लाह ने कहा कि इस विस्फोट में 11 स्टूडेंट की मौत हो गई है। अभी तक इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले काबुल शहर के शाशदाराक में एनडीएस ऑफिस के पास सुबह दो आत्मघाती बम धमाके हुए हैं, जिसमें 29 लोगों के मौत हुई और 45 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर मीडियाकर्मी है।

अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए हाल ही में सरकार ने मुल्क में सबसे ज्यादा सक्रिय तालिबान आतंकी संगठन से बात करने की भी इच्छा जताई थी, लेकिन जिहादियों ने बात करने से इनकार कर दिया। तालिबान ने अफगान सरकार के प्रस्‍ताव को 'धोखा देने वाला और उसके खिलाफ साजिश' बताते हुए कहा कि वे अब और ज्यादा आक्रमक होंगे। आतंकी संगठन की ओर से एक बयान जारी कर अमेरिका और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बारे में भी कई बातें कहीं गई।

तालिबान की ओर से कहा गया है कि ऑपरेशन‍ अल-खंदक पूरे देश में लॉन्‍च किया गया जाएगा। इसके तहत अफगान सेना और विदेशी सुरक्षा बलों पर हमले किए जाएंगे। तालिबान ने खासतौर पर कहा है, 'अमेरिकी घुसपैठिए और उनके इंटेलीजेंस एजेंट उसका प्राथमिक निशाना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+