तालिबान के डर से कंटीली तार के बाहर फेंका गया था अफगान बच्चा, अब सैनिकों ने उसे वापस पिता के पास पहुंचाया

कंटीले तार के बाहर अमेरिकी सैनिकों के हाथों में फेंका गया अफगान बच्चा वापस अपने पिता के पास पहुंचा दिया गया है।

काबुल, अगस्त 21: वो अफगान बच्चा, जिसे उसके माता-पिता ने कांटेदार तार की बाड़ के जरिए अमेरिकी सैनिकों के हवाले कर दिया था और जिसका वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया था, वो बच्चा वापस उसके पिता के हवाले कर दिया गया है और वो बच्चा हवाई अड्डे पर सुरक्षित है। यूएस फोर्स ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपने की पुष्टि कर दी है।

पिता को सौंपा गया बच्चा

पिता को सौंपा गया बच्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके पिता ने कांटों के बाड़ के दूसरी तरफ मौजूद अमेरिकी फौजियों के हवाले कर दिया था। पिता ने यूएस फौजियों से कहा था कि वो कम से कम उसके बच्चे की जिंदगी बचा ले। इस वायरल वीडियो ने पूरी दुनिया में अफगानिस्तान के दुर्दीन को बयां कर दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, माता-पिता ने मरीन को बच्चे की देखभाल करने के लिए कहा था, क्योंकि बच्चा बीमार था। जिसके बाद अमेरिकन फोर्स ने बच्चे को एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया था और उसका इलाज कराने के बाद बच्चे को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि कर दी है।

''यह दिल पिघलाने वाला था''

''यह दिल पिघलाने वाला था''

अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ''यह एक करूणा का कार्य था''। उन्होंने कहा कि, ये एक ऐसा उदाहरण है, जिसके बारे में उन्हें पता था। हालांकि, किर्बी ने कहा कि, अब इस बात की जानकारी नहीं है कि वो बच्चा कहां है, क्योंकि बच्चा के इलाज करवाने के बाद उसे उसके पिता के हवाले कर दिया गया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि, हताश अफगान महिलाओं को काबुल हवाई अड्डे के परिसर के कंटीली तार पर अपने बच्चों को फेंकते देखा गया था। एक वरिष्ठ ब्रिटिश अधिकारी ने स्काई न्यूज को बताया कि वे लोगों को चिल्लाते हुए सुन रहे थे, वो अपने बच्चों को बचाने के लिए कह रहे थे, देश से बाहर निकलने के लिए हजारों की संख्या में लोग अफगान एयरपोर्ट पर जुटे हुए थे।

''काफी भयानक था दृश्य''

''काफी भयानक था दृश्य''

वरिष्ठ ब्रिटिश अधिकारी ने कहा कि ''ये दृश्य काफी भयानक था, क्योंकि माएं अपने बच्चो को कंटीले तार पर फेंक रही थीं, ब्रिटिश सैनिकों से उन बच्चों को बचाने की गुहार लगा रही थीं, कुछ बच्चे बुरी तरह से तार में फंस गये थे''। ब्रिटिश अधिकारी ने कहा कि, ''मैं इस दृश्य को देखने वाले अपने सैनिकों के लिए चिंतित हूं, मैं उन लोगों को समझा रहा हूं, हकीकत बता रहा हूं, कल रात सभी रो रहे थे'' आपको बता दें कि काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद हजारों की संख्या में अफगान के लोग भागकर काबुल एयरपोर्ट पहुंच गये हैं। उन्हें डर है कि तालिबान के आतंकी उनकी हत्या कर देंगे। कई लोगों ने अपने बच्चों को अमेरिकी सैनिकों के हाथों में दे दिया और कहने लगे कि वो उनके बच्चे को बचा ले, भले तालिबान के लोग उन्हें मार दे, कम से कम उनका बच्चा तो जिंदा रहेगा।

12 लोग एयरपोर्ट पर मारे गये

12 लोग एयरपोर्ट पर मारे गये

नाटो और तालिबान के अधिकारियों के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे और उसके आसपास रविवार से अब तक कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। अफगानिस्तान से अपनी 'अराजक वापसी' के लिए बाइडेन प्रशासन को आलोचना का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें बार बार सफाई देनी पड़ रही है। जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा कि ''हमने अपने सहयोगियों के पास विश्वसनीयता को लेकर कोई सवाल नहीं देखा, हकीकत ये है कि जो बातें हो रही हैं, उसके ठीक विपरीत बात मैंने महसूस की है, हम लगातार काम कर रहे हैं और हम जो ठीक है, वो करते रहेंगे'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+